होमराजनीति'पहले यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन': अयोध्या में ब्रजेश पाठक बोले-विपक्ष सत्ता का भूखा है,भाजपा फिर से सरकार बनाएगी - Ayodhya News
राजनीति

'पहले यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन': अयोध्या में ब्रजेश पाठक बोले-विपक्ष सत्ता का भूखा है,भाजपा फिर से सरकार बनाएगी - Ayodhya News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ayodhya - Ayodhya Visit: Brijesh Pathak Statement | UP BJP Government Development 'पहले यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन':अयोध्या में ब्रजेश पाठक बोले-विपक्ष सत्ता का भूखा है…

Dainik Bhaskar के अनुसार20 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
'पहले यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन':  अयोध्या में ब्रजेश पाठक बोले-विपक्ष सत्ता का भूखा है,भाजपा फिर से सरकार बनाएगी - Ayodhya News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Ayodhya

- Ayodhya Visit: Brijesh Pathak Statement | UP BJP Government Development

'पहले यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन':अयोध्या में ब्रजेश पाठक बोले-विपक्ष सत्ता का भूखा है,भाजपा फिर से सरकार बनाएगी

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का तेजी से विकास हुआ है। आज उत्तर प्रदेश विकास, कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

2017 से पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश की तुलना करने पर बदलाव साफ नजर आएगा। विपक्षी नेता सरकार के काम से परेशान हैं। सपा के शासन काल में यूपी बीमारू राज्य था आज देश में नंबर वन है

ये बातें यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अयोध्या में कहीं। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

अयोध्या के विकास और कायाकल्प पर बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम को विश्वस्तरीय रूप से विकसित करने और इसे नंबर वन स्थान पर लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पाठक ने कहा कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में होती थी। कानून-व्यवस्था और विकास के मामले में प्रदेश पीछे था। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य बन चुका है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में पूरे देश में नंबर वन राज्य बनकर उभर रहा है।

विपक्षी नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता की भूख की वजह से परेशान और बौखलाए हुए हैं।

वे भी जानते हैं कि प्रदेश में कितना बदलाव आया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश की तुलना करें।

आगामी चुनाव को लेकर पाठक ने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगे भी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें