होमक्राइम'कांग्रेस के लोग धर्म को नहीं मानते हैं, ढोंग रचते हैं', अयोध्या में मछली भोज पर ओपी राजभर ने पर उठाए सवाल
क्राइम

'कांग्रेस के लोग धर्म को नहीं मानते हैं, ढोंग रचते हैं', अयोध्या में मछली भोज पर ओपी राजभर ने पर उठाए सवाल

अयोध्या में अजय राय के स्वागत में मछली भोज कार्यक्रम पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोल रही हैं। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन के महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 06:55 am बजे
'कांग्रेस के लोग धर्म को नहीं मानते हैं, ढोंग रचते हैं', अयोध्या में मछली भोज पर ओपी राजभर ने पर उठाए सवाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

अयोध्या में अजय राय के स्वागत में मछली भोज कार्यक्रम पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर हमला बोल रही हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन के महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मछली-भात (मछली भोज) का आयोजन किए जाने पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

इस मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चर्चा में बने रहने के लिए बहुत से लोग सावन महीने में मछली भोज कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग धर्म को नहीं मानते हैं, धर्म के नाम पर ढोंग रचते हैं।

नरेंद्र कश्यप ने बोला हमला

वहीं, इस विवाद पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम भगवान श्री राम की जन्मभूमि है और अयोध्या धाम से पूरी दुनिया के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। कांग्रेस नेताओं को खुद समझना चाहिए कि ऐसे धार्मिक शहर में अगर हो सके तो किसी के स्वागत में मांसाहारी भोजन से बचना चाहिए। स्वागत करने के और भी कई तरीके हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से ये कांग्रेस पार्टी के नेताओं का हिंदू धर्म के लोगों को चिढ़ाने जैसा है, जो उचित नहीं है।

चीनी पर कहा- बहुत जल्द सामान्य होंगे दाम

इसके अलावा मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि चीनी के दामों को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों चिंतित हैं। यूपी सरकार के मंत्री ने बताया कि सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी है। जिन जमाखोरों ने अवैध तरीके से चीनी का भंडारण कर रखा था, उनकी जांच हो रही है और उन्हें पकड़ा जा रहा है। मुझे लगता है कि ये चीनी के दाम बहुत जल्दी सामान्य स्थिति में आ जाएंगे।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें