होमक्राइममेरठ में महापंचायत के दौरान दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, थप्पड़ कांड पर रवि गौतम ने खोला मोर्चा
क्राइम

मेरठ में महापंचायत के दौरान दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, थप्पड़ कांड पर रवि गौतम ने खोला मोर्चा

मेरठ में महापंचायत में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। हाइलाइट्स महापंचायत में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल ट्रैक्ट…

Navbharat Times के अनुसार30 अगस्त 2026 को 06:31 pm बजे
मेरठ में महापंचायत के दौरान दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, थप्पड़ कांड पर रवि गौतम ने खोला मोर्चा

सौजन्य से:- Navbharat Times

मेरठ में महापंचायत में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

हाइलाइट्स

महापंचायत में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल

ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में दरोगा पर आरोप, अफरा-तफरी मची

न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी गई

रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ललिता हत्याकांड और पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर मेरठ में रविवार को आयोजित बहुजन समाज की महापंचायत में जमकर विरोध देखने को मिला। कमिश्नरी पार्क में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अविनाश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने ऐलान किया कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, महापंचायत में आने वाले लोगों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश के दौरान चालक पर दरोगा की ओर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगा।

महापंचायत में रवि गौतम ने आरोप लगाया कि 8 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाया था। इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर बंदी वाहन के अंदर पहुंचकर उनके साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों में अब भी नाराजगी है।

रवि गौतम ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के कथित उल्लंघन के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी देहात सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही जेल भेजे गए आठ लोगों, एफआईआर में नामजद 14 लोगों और नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को समाप्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को अनशन और भूख हड़ताल में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने अविनाश पांडेय को बर्खास्त करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।

महापंचायत से पहले ट्रैक्टर ने मचाई अफरा-तफरी

महापंचायत में आने वाले लोगों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश के दौरान चालक पर दरोगा की ओर ट्रैक्टर बढ़ाने का आरोप लगा। पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी। दरोगा ने ऐन वक्त पर ट्रैक्टर के सामने से हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मोके पर मौजूद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने ट्रैक्टर को रुकवाकर उसे जब हड़काया तो चालक बोला ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर उछल गया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो एसपी सिटी ने छुड़वा दिया था। इस घटना के बाद महापंचायत स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

न्याय तक आंदोलन जारी रहेगा- रवि गौतम

रवि गौतम ने कहा कि आंदोलनकारियों को रास्ते में रोकना और हिरासत में लेना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ललिता हत्याकांड में न्याय और पुलिस कार्रवाई को लेकर उठाए गए सवालों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें