यूपी ATS का बड़ा एक्शन, आजमगढ़ का रहने वाला आतंकी गिरफ्तार
यूपी ATS का बड़ा एक्शन, आजमगढ़ का रहने वाला आतंकी गिरफ्तार यूपी ATS ने बड़ा एक्शन करते हुए AQIS से जुड़े आतंकी नबील को गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया. उत्तर…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी ATS का बड़ा एक्शन, आजमगढ़ का रहने वाला आतंकी गिरफ्तार
यूपी ATS ने बड़ा एक्शन करते हुए AQIS से जुड़े आतंकी नबील को गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस ने आरोपी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया.
उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है. UP ATS ने AQIS से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है. आरोपी नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का निवासी है.
ATS के मुताबिक नबील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था. आरोपी पर युवाओं को आतंकी विचारधारा से जोड़ने का आरोप है. बताया गया कि नबील अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित था.
नबील ने व्हाट्सऐप पर 'ला गालिब-इल्लल्लाह' नाम का ग्रुप बनाया था. ATS के मुताबिक नबील साथियों के साथ मिलकर भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना बना रहा था. आरोपी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.
'डरकर भागने वालों...', श्रावस्ती में पुलिस ने रोका काफिला तो भड़के AIMIM नेता
ग्रुप के जरिए युवाओं को मुजाहिद बनाने की तैयारी
इस ग्रुप के जरिए युवाओं को मुजाहिद बनने के लिए तैयार करने का आरोप है. ग्रुप में जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान, ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड इस्तेमाल किए जाते थे. ATS के मुताबिक नबील ने 'जिहाद करने के 44 तरीके' नाम की किताब ग्रुप में शेयर की. किताब को AQIS के पूर्व प्रमुख आतंकी मौलाना आसिम उमर से जुड़ा बताया गया है.
इसके अलावा 'तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल' किताब भी शेयर किए जाने की बात सामने आई है. आरोपी के मोबाइल से 'Flames of War' जैसे अन्य व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़े होने की जानकारी मिली. इन ग्रुपों में बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत कई देशों के लोग जुड़े होने की बात ATS ने कही.
दूसरे देशों में जाकर ट्रेनिंग लेने की योजना
ATS के अनुसार आरोपी दूसरे देशों में जाकर ट्रेनिंग लेने की योजना बना रहा था. पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश में ट्रेनिंग और बम बनाने की योजना का भी खुलासा हुआ है. वहीं बम बनाने की विधि और पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने से जुड़ी बातचीत मिलने का दावा है.
आकाश के बाद ईशान को मायावती ने किया दरकिनार, अब दीपिका की मदद लेंगी BSP चीफ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


