होमक्राइमयूपी में एनकाउंटर: ATS ने ढेर किया 30 लाख का मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली कमांडर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे - tspc supremo brijesh ganjhu killed by up ats in varanasi encounter
क्राइम

यूपी में एनकाउंटर: ATS ने ढेर किया 30 लाख का मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली कमांडर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे - tspc supremo brijesh ganjhu killed by up ats in varanasi encounter

यूपी में एनकाउंटर: ATS ने ढेर किया 30 लाख का मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली कमांडर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे यूपी एटीएस ने वाराणसी के रामनगर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के 30 लाख के इनामी कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी में एनकाउंटर: ATS ने ढेर किया 30 लाख का मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली कमांडर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे - tspc supremo brijesh ganjhu killed by up ats in varanasi encounter

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में एनकाउंटर: ATS ने ढेर किया 30 लाख का मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली कमांडर, DSP-सिपाही बाल-बाल बचे

यूपी एटीएस ने वाराणसी के रामनगर में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के 30 लाख के इनामी कमांडर बृजेश गंझू को मुठभेड़ में मार गिराया।

HighLights

- वाराणसी में यूपी एटीएस ने नक्सली कमांडर को मार गिराया।

- 30 लाख का इनामी बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर हुआ।

- पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान में रविवार भोर को एसटीएस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर के बीच मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में 30 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की गोली लगने से मौत हो गई। वह झारखंड के चतरा जिले के लूटू, थाना लवलंग का निवासी था।

सूत्रों के अनुसार, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर यूपी एटीएस के सीओ विपिन राय, इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने उसे कमांडो के साथ रोकने का प्रयास किया।

रुकने के बजाय, उसने मोटरसाइकिल से कूदकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान उसकी ओर से चलाई गई गोली यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं।

घायल बृजेश को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झारखंड सरकार ने बृजेश पर 25 लाख और एनआइए ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ की सूचना एसीपी विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें