वाराणसी में यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू को एनकाउंटर में किया ढेर, 30 लाख रुपये का था इनामी
Varanasi News: वाराणसी के रामनगर इलाके में यूपी एटीएस की टीम ने एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया। वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रामनगर इलाके में यूपी A…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Varanasi News: वाराणसी के रामनगर इलाके में यूपी एटीएस की टीम ने एनकाउंटर में कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया।
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रामनगर इलाके में यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में बृजेश गंजू को वांटेड घोषित किया था।
बृजेश गंजू के ऊपर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और एनआईए की तरफ से 5 लाख का इनाम रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, गंजू अपने एक साथी के साथ बाइक से वाराणसी से मुगलसराय जा रहा था। पुलिस ने रास्ते में उसे रोकने का प्रयास किया तो गंजू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी गोली
यूपी एटीएस ने यह एनकाउंटर रामनगर इलाके के लंका मैदान के पास किया है। गंजू की फायरिंग से यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। डिप्टी एसपी विपिन राय ने बताया कि नक्सली बृजेश गंजू को एटीएस टीम ने रुकने का इशारा किया। पकड़े जाने के डर से उसने दोनों हाथों से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों से करता था वसूली
बताया जा रहा है कि एटीएस की जवाबी फायरिंग में बृजेश गंजू को गोली लगी और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौका पाकर बाइक पर पीछे बैठा साथी फरार हो गया। गंजू को जिला अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बृजेश गंजू झारखंड के चतरा जिले मं लावालौंग इलाके का रहने वाला था। वह ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करता था। आठ साल पहले उसके घर की कुर्की की गई थी।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


