'हिट एंड रन नहीं, लव जिहाद का मामला'; महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने लिया लखनऊ केस का संज्ञान
Aparna Yadav on Lucknow Hit and Run Case: लखनऊ में युवक के महिला को कार से टक्कर मारकर भागने के मामले में अब महिला आयोग का रुख सामने आया है। आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एं…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Aparna Yadav on Lucknow Hit and Run Case: लखनऊ में युवक के महिला को कार से टक्कर मारकर भागने के मामले में अब महिला आयोग का रुख सामने आया है। आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट एंड रन का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मामले पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने पहली नजर में इस मामले को हिट एंड रन केस मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला लव जिहाद का लग रहा है। पीड़िता के हवाले से अपर्णा ने कहा कि आरोपी शाहनवाज महिला पीड़िता पर शादी का दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। राज्य महिला के मामले में शामिल होने के बाद विवाद और गहराता जा रहा है।
अपर्णा यादव ने दी जानकारी
गोमतीनगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने की घटना पर तुरंत महिला आयोग ने संज्ञान लिया। इस संबंध में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मुझे जैसे ही घटना का पता चला, मैंने इस मामले में एक्शन लिया। मैंने घटना के संबंध में सीनियर पुलिस अधिकारियों से बात की। मुझे आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रदेश की पुलिस इतनी ज्यादा सचेत है कि एक बार फोन करने पर ही उन्होंने उसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस केस की तह तक पहुंचना जरूरी है।
अपर्णा यादव ने कहा कि महिला आयोग इस बारे में एक्शन लेगी। पुलिस का भी इन्वेस्टिगेशन शुरू हुआ है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि मुझे ऐसा लगता है, इस केस में जो सामने दिख रहा है, वह वैसा नहीं है। यह केवल हिट एंड रन का केस नहीं है। इस मामले में लव जिहाद का एंगल सामने आ रहा है।
लड़की को फंसाने की बात
अपर्णा यादव ने कहा कि मामले में सामने आ रहा है, आरोपी लड़के ने अपनी पहचान छुपाकर उस लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसने अपनी हिंदू आइडेंटिटी बताई थी। उसका असली नाम शाहनवाज है। मुझे लगता है कि इस प्रकार के लोग अगर ऐसी लड़कियों को गुमराह करने में पड़े हैं। उनके पीछे लगे हैं तो यूपी सरकार उनका अच्छे से इलाज करेगी।
जनेश्वर मिश्र पार्क के पास महिला को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रह है। वहीं, अब मामले में महिला आयोग की एंट्री से मामला विवादों से घिरता जा रहा है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


