प्रयागराज : एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी को लखनऊ से पकड़ा, दो फरार
{"_id":"6a9e81dbf3e2184b5b042745","slug":"antf-arrests-accused-from-lucknow-with-heroin-worth-1-crore-two-others-absconding-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये…

सौजन्य से:- amarujala.com
{"_id":"6a9e81dbf3e2184b5b042745","slug":"antf-arrests-accused-from-lucknow-with-heroin-worth-1-crore-two-others-absconding-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी को लखनऊ से पकड़ा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एएनटीएफ ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी को लखनऊ से पकड़ा, दो फरार
Mon, 07 Sep 2026 02:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:50 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज और लखनऊ की संयुक्त टीम ने लखनऊ से 468 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी सारूफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज और लखनऊ की संयुक्त टीम ने लखनऊ से 468 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी सारूफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। उसके दो साथी अभी फरार हैं। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
एएनटीएफ के अनुसार, टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के मलेसेमऊ रोड स्थित बड़ी मजार/मेला ग्राउंड के पास एक मादक पदार्थ तस्कर आने वाला है। सूचना पर प्रयागराज एएनटीएफ प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल सत्येश राय, कांस्टेबल नीरज पांडेय, हेड कांस्टेबल सौरभ कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल मो. तारिक की टीम और लखनऊ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सारूफ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाराबंकी के थाना जैदपुर गांव टिकरा उसमा का निवासी है।तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन के अलावा एक बाइक, मोबाइल फोन और 220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में सारूफ ने बताया कि वह गांव के रहने वाले मोहम्मद अंसार और मो. सद्दाम के साथ मिलकर बाराबंकी से हेरोइन लाता था और लखनऊ समेत आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करता था। मामले में एएनटीएफ की टीम मो. अंसार और मो. सद्दाम की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


