अंकित बालियान की हत्या के आरोपी दो शूटर ढेर, यूपी पुलिस का बड़ा ऐक्शन; दो पुलिसकर्मी भी घायल
अंकित बालियान की हत्या के आरोपी दो शूटर ढेर, यूपी पुलिस का बड़ा ऐक्शन; दो पुलिसकर्मी भी घायल अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हरि…

सौजन्य से:- Hindustan
अंकित बालियान की हत्या के आरोपी दो शूटर ढेर, यूपी पुलिस का बड़ा ऐक्शन; दो पुलिसकर्मी भी घायल
अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हरियाणवी सिंगर की उत्तर प्रदेश के शामली में हत्या कर दी गई थी।
हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हरियाणवी सिंगर की उत्तर प्रदेश के शामली में हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक मारे गए आरोपियों की तलाश सुमित और मोहित के तौर पर की गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक चार शूटरों ने मिलकर अंकित बालियान की हत्या की थी। इसके अलावा दो लोग रेकी में भी शामिल थे। पता चला था कि चारों शूटर हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले थे। इनमें से दो पुलस एनकाउंटर में मारे गए और बाकी की तलाश जारी है।
जिम से निकलते वक्त मारी गई थी गोली
पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की बुधवार शाम करीब 6:45 बजे शामली कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल बालियान को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बालियान को जिम से निकलते और अपनी कार की ओर जाते देखा जा सकता है। वीडियो में चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों से आते हैं और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि बालियान को पांच गोलियां लगी थीं, जिनमें से दो सिर में लगी थीं।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस की अन्य टीमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों हमलावरों की पहचान करने में जुटी थी। सूत्रों ने बताया कि शामली, गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली और सोनीपत के कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में चार लोगों को दो मोटरसाइकिलों पर भागते हुए देखा गया था। इनमें से ही दो को ढेर किया गया है।
बालियान के पिता सतवीर सिंह की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बालियान ने चोट लगने के बाद राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी के रूप में अपना करियर खत्म होने के बाद हरियाणवी संगीत जगत में पहचान बनाई थी। उन्होंने गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में 50 से अधिक गानों पर काम किया था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


