आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब सौगात की बारी, सीएम योगी आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब सौगात की बारी, सीएम योगी आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। उनके मानदेय में बढ़ोतरी हो सकती है। योगी का आज अयोध्या दौरा…

सौजन्य से:- Hindustan
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब सौगात की बारी, सीएम योगी आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। उनके मानदेय में बढ़ोतरी हो सकती है। योगी का आज अयोध्या दौरा है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के बड़े सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में भारी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि सम्मान समारोह के मंच से सीएम योगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए घोषणाएं कर सकते हैं। सबसे अधिक उम्मीद मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर है। इसके अलावा विभागीय योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों को और बेहतर बनाने से जुड़ी घोषणाओं पर भी नजरें हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सीएम योगी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित करने के साथ संबोधित भी करेंगे। अयोध्या मंडल की करीब 12 से 15 हजार कार्यकर्त्रियों के समारोह में शामिल हो रही हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। विभागीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राशन वितरण देख रहीं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं भी समारोह में भाग लेंगी। प्रदेश के सभी जिलों में समानांतर कार्यक्रम होंगे, जबकि मुख्य समारोह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अयोध्या में होगा।
दिन में 2:50 बजे सीएम योगी पहुंचेंगे जीआईसी मैदान
मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। यहां समारोह में शामिल होने के साथ कार्यकर्त्रियों को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे तक कार्यक्रम में रहने के बाद हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। सीएम योगी तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में बाल विकास, महिला कल्याण की योजनाओं, बदलाव की जानकारी देती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
हनुमानगढ़ी के बाद सीएम करेंगे रामलला के दर्शन
रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर जाकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
सीएम के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सहादतगंज-हनुमानगढ़ी चौराहा से रामपथ और पोस्ट ऑफिस तिराहे से पुलिस लाइन व रिकाबगंज तिराहे की ओर पाबंदी रहेगी। पुलिस लाइन तिराहा से रामपथ और पुष्पराज चौराहे की ओर, पुष्पराज चौराहा, तहसील तिराहा, गुरु गोविन्द सिंह चौक (कैंट रेलवे स्टेशन), अग्रसेन चौराहा, रामनगर तिराहा से जीआईसी की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। बहू बेगम मकबरा तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, फतेहगंज चौराहा, कसाब बाड़ा, ऋषिटोला, मनूचा तिराहे से जीआईसी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


