'पीएम मोदी ही वर्तमान और भविष्य के लिए सही नेता', वाराणसी में हिंदी में बोले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू वाराणसी में मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया। जिस पर वाराणसी के लोगों ने खूब तालियां बजाई। वाराणसी: आंध्र प्रदेश के…

सौजन्य से:- Navbharat Times
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू वाराणसी में मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया। जिस पर वाराणसी के लोगों ने खूब तालियां बजाई।
वाराणसी: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान बार-बार हिंदी का इस्तेमाल करके लोगों का दिल जीत लिया। 'हर-हर महादेव', 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के साथ अपना भाषण शुरू करने से लेकर अहम मौकों पर छोटे-छोटे हिंदी वाक्य बोलने तक नायडू ने भीड़ से जुड़ने के लिए इस भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान और भविष्य के लिए सही नेता हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 76वां जन्मदिन मनाने और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनके 25 साल पूरे करने का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में नायडू ने कहा कि आज मैं काशी की पवित्र धरती पर खड़ा हूं। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। काशी सबसे प्राचीन नगरी है और काशी नई सोच भी देती है। उनकी इस बात पर भीड़ ने तालियां बजाईं। इस दौरान मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद थे। साथ ही उत्तर प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी शामिल थे।
रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर लोगों को संबोधित किया
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगभग 33 मिनट तक सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में वाराणसी से वडनगर तक 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' की शुरुआत भी की गई। नायडू ने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया और फिर जल्द ही अंग्रेजी में बोलने लगे।
पूछा हिंदी में बोला जाए
भाषण शुरू होने के लगभग छह मिनट बाद उन्होंने रुककर दर्शकों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि उनके भाषण का हिंदी में अनुवाद किया जाए। उन्होंने इसके बाद मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया देखी और पाया कि ज्यादातर लोग कह रहे थे कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने हिंदी में बोलना शुरू किया और कहा कि अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।
इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और नारे लगाए। इसके बाद वह फिर से अंग्रेजी में बोलने लगे, लेकिन अपने बोलने के अंदाज को बदलते रहे। वह और ज्यादा जोश भरे अंदाज में बोले, खासकर तब जब उन्होंने कोविड महामारी के दौरान मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। एक और मौके पर उन्होंने अपने भाषण के बड़े राष्ट्रीय संदेश को बताने के लिए फिर से हिंदी का सहारा लिया।
कहा- देश बदल रहा है
नायडू ने कहा कि देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत को 'नया भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' बताया। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का भी जिक्र किया। जब अपना भाषण खत्म करके अपनी सीट की ओर बढ़े तो उनके साथ बैठे नेता खड़े हो गए।
नायडू से सीएम योगी ने मिलाया हाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नायडू से हाथ मिलाया और दर्शकों से अपनी सीट पर बैठने और शांत होने का इशारा किया। नायडू के ठीक बाद कार्यक्रम को संबोधित करने वाले राजनाथ सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत नायडू के भाषण की तारीफ करते हुए की। राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू जी, आपने बहुत अच्छा बोला, बहुत अच्छा। (भाषा इनपुट के साथ)
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


