होम›शिक्षा-करियर›यूपी में अब श्रमिकों को नहीं पड़ेगी नौकरी खोजने की जरूरत, एप पर मिलेगी रोजगार और योजनाओं की जानकारी - amethi labor app connects workers to jobs and welfare schemes
शिक्षा-करियर

यूपी में अब श्रमिकों को नहीं पड़ेगी नौकरी खोजने की जरूरत, एप पर मिलेगी रोजगार और योजनाओं की जानकारी - amethi labor app connects workers to jobs and welfare schemes

यूपी में अब श्रमिकों को नहीं पड़ेगी नौकरी खोजने की जरूरत, एप पर मिलेगी रोजगार और योजनाओं की जानकारी श्रम विभाग ने अमेठी के गौरीगंज और जगदीशपुर में श्रमिक जागरूकता और पंजीकरण शिविर लगाए, जहां श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की…

Jagran के अनुसार21 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
यूपी में अब श्रमिकों को नहीं पड़ेगी नौकरी खोजने की जरूरत, एप पर मिलेगी रोजगार और योजनाओं की जानकारी
 - amethi labor app connects workers to jobs and welfare schemes

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में अब श्रमिकों को नहीं पड़ेगी नौकरी खोजने की जरूरत, एप पर मिलेगी रोजगार और योजनाओं की जानकारी

श्रम विभाग ने अमेठी के गौरीगंज और जगदीशपुर में श्रमिक जागरूकता और पंजीकरण शिविर लगाए, जहां श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

HighLights

- अमेठी में श्रमिक जागरूकता और पंजीकरण शिविर आयोजित।

- श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

- यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, अमेठी। श्रम विभाग की टीम ने सोमवार को लेबर अड्डे गौरीगंज, अमेठी तथा जगदीशपुर ब्ला में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाया। सहायक श्रमायुक्त के नेतृत्व में आयोजित शिविर में श्रमिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने को प्रेरित किया गया।

शिविर में श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। सहायक श्रमायुक्त छत्रपाल बरनवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस ट्रेडर्स योजना श्रमिकों के लिए बेहद कल्याणकारी है।

निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया। श्रम विभाग की टीम ने श्रमिकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप के बारे में जानकारी दी। मौके पर ही श्रमिकों के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कराया गया।

बताया कि ऐप के माध्यम से श्रमिकों को उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे उन्हें अपनी जरूरत और योग्यता के अनुरूप काम तलाशने में सुविधा होगी।

कहा कि श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें रोजगार व सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें- अयोध्या-लखनऊ रेलमार्ग: ओवरब्रिज के निर्माण के लिए डेडलाइन तय, सर्विस लेन को नवरात्र से पहले करना होगा तैयार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें