लखनऊ में ट्रैफिक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, रॉन्ग साइड से आने पर सिपाही ने रोकी थी कार
लखनऊ में ट्रैफिक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, रॉन्ग साइड से आने पर सिपाही ने रोकी थी कार बाराबिरवा चौराहे पर गलत दिशा से आ रहे कार सवारों को सिपाही ने रोका था. आरोपियों ने मारपीट कर वर्दी तक फाड द…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में ट्रैफिक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार, रॉन्ग साइड से आने पर सिपाही ने रोकी थी कार
बाराबिरवा चौराहे पर गलत दिशा से आ रहे कार सवारों को सिपाही ने रोका था. आरोपियों ने मारपीट कर वर्दी तक फाड दी थी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 24, 2026 at 10:54 PM IST
लखनऊ : कृष्णानगर थाना क्षेत्र में बाराबिरवा चौराहे पर ट्रैफिक कांस्टेबल से मारपीट करने वाले कार सवार तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गाड़ी को भी सीज कर दिया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष वर्मा (27) निवासी ओढव एसपी रिंग रोड, वस्त्राल, अहमदाबाद (गुजरात), आलोक कुमार यादव (28) निवासी टांडा, जनपद अंबेडकरनगर और दीपक के रूप में हुई है.
ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जसवंत यादव के अनुसार, 23 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे बाराबिरवा चौराहे पर सुचारू यातायात के लिए ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान गुजरात नंबर की एक कार (GJ 27 EF 8097) को बदनाम लड्डू की तरफ से गलत दिशा में आलमबाग की ओर आते देखा.
रॉन्ग साइड ड्राइविंग के कारण चौराहे पर जाम लग रहा था और हादसों का खतरा बना हुआ था. खतरे को भांपते हुए कांस्टेबल जसवंत ने कार को रुकने का इशारा किया. कार सवार तीनों युवक नीचे उतरे और सिपाही पर रॉन्ग साइड से ही गाड़ी आगे बढ़ाने देने का दबाव बनाने लगे.
सिपाही ने नियमों का हवाला देकर आगे जाने से मना किया, तो वे उग्र हो गए. आरोपी संतोष वर्मा ने कांस्टेबल जसवंत यादव की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. साथी आलोक कुमार और दीपक ने भी सिपाही पर हमला कर दिया.
इस हाथापाई और खींचतान में सिपाही की वर्दी बुरी तरह फट गई और उसके शरीर पर चोटें आईं. सड़क पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और हंगामा होता देख आसपास तैनात अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे और बीच-बचाव कर सिपाही को छुड़ाया. इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया.
एसीपी कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित कांस्टेबल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवक पर हमला करने, वर्दी फाड़ने और मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : भाजपा के 'बागी' बने कांग्रेस के सहभागी, कभी थे बीजेपी के एमएलसी, अब कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP की Gen-Z के लिए क्या है योगी सरकार का प्लान? रोजगार से स्वरोजगार तक की तैयारी, जानें क्या-क्या बदलेगा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती: 148 में से दो महिला अभ्यर्थी अनफिट

गोरखपुर में मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


