होमक्राइमअलीगढ़ के टप्पल में सर्विस स्टेशन संचालक देवेंद्र की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला तमंचा
क्राइम

अलीगढ़ के टप्पल में सर्विस स्टेशन संचालक देवेंद्र की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला तमंचा

अलीगढ़ के टप्पल में सर्विस स्टेशन संचालक देवेंद्र की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला तमंचा अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में 35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ कलुआ की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.…

ETV Bharat के अनुसार10 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
अलीगढ़ के टप्पल में सर्विस स्टेशन संचालक देवेंद्र की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला तमंचा

सौजन्य से:- ETV Bharat

अलीगढ़ के टप्पल में सर्विस स्टेशन संचालक देवेंद्र की गोली लगने से मौत, हाथ में मिला तमंचा

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में 35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ कलुआ की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 4:24 PM IST

अलीगढ़/कानपुर/अमेठी: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में टप्पल थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में गुरुवार को 35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ कलुआ की गोली लगने से मौत हो गई. देवेंद्र अपने सर्विस स्टेशन पर गाड़ियों की धुलाई का काम करता था. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस को देवेंद्र चारपाई पर मृत अवस्था में मिला और उसके हाथ में एक तमंचा भी था.

फॉरेंसिक टीम की जांच और हाथ पर GSR मिलने की पुष्टि: पुलिस ने घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर जांच कराई.

फॉरेंसिक टीम की जांच में देवेंद्र के हाथ पर गनशॉट रेजिड्यू (GSR) मौजूद होने की बात सामने आई है. क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल के मुताबिक पुलिस को सुबह जैतपुरा में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए हैं.

हत्या या आत्महत्या? पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच: स्थानीय स्तर पर घटना के बाद ऐसी चर्चा थी कि बाइक सवार हमलावरों ने सर्विस स्टेशन पर फायरिंग की है. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में अभी किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से जांच कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

जिम का शौकीन था देवेंद्र, परिवार में छाया मातम: देवेंद्र उर्फ कलुआ पहले नोएडा और दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुका था और उसे जिम का काफी शौक था. देवेंद्र चार भाइयों में से एक था, जिनमें से एक भाई धर्मेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है. देवेंद्र की अचानक मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कानपुर में बुजुर्ग ने किया आत्मदाह: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां एक रिटायर्ड सिंचाईकर्मी ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

पड़ोसी ने बचाने की कोशिश की: सावित्री नगर निवासी 75 वर्षीय राम रतन शाहू ने दोपहर के वक्त यह आत्मघाती कदम उठाया. घटना के समय पड़ोसी सुरजीत तिवारी अपने कमरे में सो रहे थे, तभी चीख-पुकार सुनकर उनकी आंख खुली. सुरजीत ने छत से कूदकर बुजुर्ग के मकान का दरवाजा खोला, जिसके तुरंत बाद बेटी और दामाद भी मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलते ही एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह और एसीपी चकेरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

बीमारी से परेशान होने की बात आई सामने: पुलिस ने झुलसे हुए बुजुर्ग को फौरन कांशीराम अस्पताल में ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक के काफी समय से बीमार रहने की बात सामने आई है. परिजनों ने फिलहाल किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अमेठी में सड़क किनारे मिला युवक का शव: अमेठी जिले के जामो-भादर मार्ग पर सिकरी भार गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. युवक की बाइक भी सड़क किनारे शव के पास ही पड़ी मिली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू कश्यप के रूप में हुई है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका: युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. राहगीरों ने सबसे पहले झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को इस बात की सूचना दी थी. परिजनों ने हादसे को सिरे से खारिज करते हुए सोनू की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' से चमकी किस्मत: महज 7 मिनट के रोल से छाए फर्रुखाबाद के बृजपाल सिंह, बतायी 20 साल के संघर्ष की कहानी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें