'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी दूसरे धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाता. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक म…

सौजन्य से:- ABP News
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी दूसरे धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाता. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक मुद्दों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित पक्ष को न्यायालय जाने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना मौका दिए किसी धार्मिक स्थल को गिराना उचित नहीं है.
अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट में जाने तक का मौका नहीं दिया गया. सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म को ठेस नहीं पहुंचाएगा. वह सभी धर्मों का सम्मान करेगा. उन्होंने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख देता है.
'राम मंदिर में चोरी से जनता के सामने बीजेपी का असली चेहरा'
अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी के कार्यकर्ता राम मंदिर में चोरी के मामले में पकड़े गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और आस्थावान लोगों की ओर से मंदिर में चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी किया गया.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़के खालिद रशीद, सरकार को दी नसीहत!
सपा प्रमुख ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को जेल भेजे जाने की बात सामने आई है और जनता अब बीजेपी का असली चेहरा समझ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चोरी करके अपना काम चला रही है.
'सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था'
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में कार्रवाई के नाम पर बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति या धार्मिक स्थल के खिलाफ कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी को भी न्यायालय जाने और अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए.
अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी दूसरे धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाता. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक मुद्दों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


