'सपा सरकार आने पर विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगी छुट्टी, लखनऊ में बनेगा भव्य मंदिर'
'सपा सरकार आने पर विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगी छुट्टी, लखनऊ में बनेगा भव्य मंदिर' छुट्टी की बहाली और लखनऊ रिवर फ्रंट पर भव्य मंदिर का वादा By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 17, 2026 at 5:44 PM IST लखनऊ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
'सपा सरकार आने पर विश्वकर्मा जयंती पर मिलेगी छुट्टी, लखनऊ में बनेगा भव्य मंदिर'
छुट्टी की बहाली और लखनऊ रिवर फ्रंट पर भव्य मंदिर का वादा
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 17, 2026 at 5:44 PM IST
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया. लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देश के निर्माण और शिल्प परंपरा के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर विश्वकर्मा समाज के कारीगरों और शिल्पकारों के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा.
विश्वकर्मा जयंती पर अखिलेश का दांव: अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका नगरी के निर्माण से लेकर देवी-देवताओं के लिए विभिन्न निर्माण कार्य किए. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर न केवल छुट्टी दी जाएगी, बल्कि लखनऊ के रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य और सुंदर मंदिर भी बनवाया जाएगा.
जिस तरह रिवर फ्रंट पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी व्यवस्था के तहत विश्वकर्मा मंदिर भी बनाया जाएगा.- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
राज्य सरकार पर निशाना: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने शाहजहांपुर से वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कुछ लोग पैसों के बंटवारे को लेकर शपथ लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस तरह की स्थिति सामने आ रही है तो प्रदेश में भ्रष्टाचार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.
शाहजहांपुर से प्रदेश के वित्त मंत्री आते हैं और मुख्यमंत्री के बगल में बैठते हैं.- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
सपा का कुनबा मजबूत: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने का भी सिलसिला देखने को मिला. पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके अलावा आरएलडी, निषाद पार्टी, बसपा और एआईएमआईएम से जुड़े कई नेताओं ने भी सपा का दामन थामा. अखिलेश यादव ने मथुरा और आसपास के जिलों से आए प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक का भी पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक वर्गों से लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं.
कुछ लोग उनके ट्रस्ट को लेकर खबरें चला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ट्रस्ट छीन लिया गया है. प्रदेश में ऐसे कई अन्य ट्रस्ट भी हैं, जिनकी खबरें सामने आनी चाहिए.- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने सूचना विभाग के बजट का हवाला देते हुए सरकार पर मीडिया प्रबंधन का आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सूचना विभाग का बजट लगातार बढ़ा है. उनके मुताबिक पहले यह बजट करीब 300 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 1,800 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सरकार से सवाल नहीं पूछे जाते. अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्वकर्मा समाज, विकास कार्यों, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, डिजिटल भुगतान, रोजगार और भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कई घोषणाएं भी कीं.
यह भी पढ़ें: रोजगार की बहार: पुलिस, होमगार्ड सहित नागरिक सुरक्षा विभाग में बंपर वैकेंसी, जानिए किस विभाग में कितनी नौकरियां?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


