होम›धर्म-आस्था›'जो मथुरा नहीं गए, वो कृष्ण बनने चले', अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने कहा बहुरूपिया - akhilesh krishna poster sparks bjp criticism in up politics
धर्म-आस्था

'जो मथुरा नहीं गए, वो कृष्ण बनने चले', अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने कहा बहुरूपिया - akhilesh krishna poster sparks bjp criticism in up politics

'जो मथुरा नहीं गए, वो कृष्ण बनने चले', अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने कहा बहुरूपिया उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर पर नया पोस्टर वार ...और पढ़ें HighLights - सपा की पी…

Jagran के अनुसार24 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
'जो मथुरा नहीं गए, वो कृष्ण बनने चले', अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने कहा बहुरूपिया
 - akhilesh krishna poster sparks bjp criticism in up politics

सौजन्य से:- Jagran

'जो मथुरा नहीं गए, वो कृष्ण बनने चले', अखिलेश के पोस्टर पर भाजपा ने कहा बहुरूपिया

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर पर नया पोस्टर वार ...और पढ़ें

HighLights

- सपा की पीडीए रथ यात्रा में अखिलेश कृष्ण के रूप में।

- भाजपा ने अखिलेश के कृष्ण रूपी पोस्टर पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

- उप मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने अखिलेश पर निशाना साधा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार नया रंग ले चुका है। सपा की रायबरेली में निकली पीडीए रथ यात्रा के बीच अखिलेश को कई पोस्टरों में भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। वहीं सपा नेता विश्वास दूबे ने स्वयं को सुदामा के रूप में दर्शाया है। पोस्टर के चर्चा में आते ही भाजपाइयों ने व्यंग्य बाणों की बौछार कर दी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि जो कभी मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करने नहीं गए, वो आज कृष्ण बनने चले हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि ‘टोपी और रथ लाल लेकिन अंदर से इनका पुराना हाल’ बताया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान का रूप अपनाने से पहले अखिलेश को आदर्शों को भी अपनाना चाहिए। कहा कि राजनीति में प्रतीकों का प्रयोग हो सकता है, लेकिन आस्था के सम्मान एवं विचारों को भी महत्व दिया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि ‘रथ से नहीं निकलेगा कोई अर्थ। बहुरूपिया का नया रूप है व्यर्थ’। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर अखिलेश की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘कालनेमि वाली नौटंकी का अंत सबको पता है। आपके चेहरे और चरित्र जनता दोनों जानती है।’

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें