लखनऊ से सहारनपुर जा रहे अजय राय पुलिस हिरासत में, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
लखनऊ से सहारनपुर जा रहे अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए अजय राय को पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके साथ ही उनके साथ जा रहे प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया है।
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। ध्वस्तीकरण को लेकर विरोध तेज हो रहे हैं। विपक्ष सरकार सरकार पर हमलावर है। सहारनपुर जा रहे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पार्टी मुख्यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पार्टी के कार्यकर्ता विरोध करने लगे। पुलिसकर्मियों ने अजय राय को जबरन गाड़ी मे बैठाया और वहां से चले गए। हिरासत में लिए गए अजय राय को पुलिस लाइन ले जाया गया। अजय राय के साथ जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी रोका गया है। अजय राय के हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश है।
इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहाकि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना के पीड़ितों और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मिलने जाने से मुझे और हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाया है। अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार के कहने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हम सबको गिरफ्तार कर लिया है। सरकार यह भली-भांति सुन ले। इस तरह के दमनकारी हथकंडों और पुलिसिया बल से हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पीड़ितों को न्याय दिलाने की हमारी लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
सहारनपुर के बाद यूपी के इस जिले में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, खुद तोड़ने की नोटिस
वहीं आपको बता दें कि मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सोमवार को समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचेंगे। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल मामले से जुड़े लोगों से जानकारी लेने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। समाजवादी पार्टी के 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव करेंगे।
कलक्ट्रेट मस्जिद केस में मस्जिद पक्ष को झटका, जिला कोर्ट ने भी मानी सरकारी जमीन
पार्टी की ओर से बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचकर मौके की स्थिति और घटनाक्रम से संबंधित जानकारी जुटाएगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगा। वहीं, एआईएमआईएम का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सोमवार को सहारनपुर पहुंचेगा। पार्टी के अनुसार मुख्य प्रदेश महासचिव एडवोकेट शमीम अहमद तुर्क की अगुवाई में आने वाला प्रतिनिधिमंडल मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करेगा। इसके साथ कमिश्नर से भी मुलाकात का कार्यक्रम बताया गया है। दोनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों के सहारनपुर पहुंचने के कारण सोमवार को राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। प्रशासन की ओर से मामले में की गई कार्रवाई और मौके की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रतिनिधिमंडलों को दी जा सकती है।
मस्जिद गिराने की इतनी जल्दी क्या थी: अखिलेश यादव
मस्जिद ध्वस्तीकरण: पुलिस ने जीप लगाकर अतुल प्रधान की गाड़ी रोकी, नोकझोंक
दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


