होमक्राइम'योगी जी के पास तस्वीर हो तो जारी करें, हम इस्तीफा दे देंगे', मछली भोज पर अजय राय का पहला रिएक्शन
क्राइम

'योगी जी के पास तस्वीर हो तो जारी करें, हम इस्तीफा दे देंगे', मछली भोज पर अजय राय का पहला रिएक्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजय राय पर जमकर हमला बोला। रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि मंदिर के अंदर राम-राम और बाहर मछली दावत। लखनऊ: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
'योगी जी के पास तस्वीर हो तो जारी करें, हम इस्तीफा दे देंगे', मछली भोज पर अजय राय का पहला रिएक्शन

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अजय राय पर जमकर हमला बोला। रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि मंदिर के अंदर राम-राम और बाहर मछली दावत।

लखनऊ: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में आयोजित हुआ मछली भोज राजनीतिक रूप ले लिया है। भाजपा और विपक्ष मछली भोज पर भिड़ गए हैं। रायबरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ के हमले के बाद अजय राय ने हमला बोला। अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आलोचना कर रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री के पास कोई तस्वीरें हैं, अगर वे कोई तस्वीरें पेश कर सकते हैं, तो मैं तुरंत इस्तीफा देने को तैयार हूं। निषाद समाज ने मुझे कल अयोध्या में एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। अगर वहां मछली तैयार की जा रही थी, तो यह उनका मामला है। मैंने कार्यक्रम में भाग लिया और वापस आ गया।

अजय राय ने कहा कि मछली पालन, मछली पकड़ना और खाना निषाद समाज की परंपरा रही है। उनकी जीवन शैली है। वही निषाद राज ने भगवान को गंगा पार कराया था और आज भाजपा निषाद समाज को अपमानती कर रही है। निषाद समाज इसको भूलेगा नहीं। अजय राय ने कहा कि योगी जी पास मेरी कोई फोटो है तो जारी करें, हम तुरंत इस्तीफा दे देंगे। अगर नहीं है तो भगवा वस्त्र पहनकर झूठ बोलना बंद करें और इस्तीफा देकर मठ में जाएं। झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं और गेरुवा वस्त्र का अपमान कर रहे हैं।

मंदिर के अंदर राम-राम, बाहर मछली दावत- योगी

रायबरेली में वीर सेनानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित भाव समर्पण कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का व्यवहार देखा। वे हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करने जाते हैं, लेकिन बाद में बाहर मछली की दावत का आनंद लेते हैं। वे अयोध्या के अलावा कहीं भी बाहर जो चाहें खा सकते थे, फिर भी ये लोग दोहरा व्यवहार करते हैं। गिरगिट भी इन लोगों के सामने शर्मिंदा हो जाएगा। वह सोचेगा कि ये किस तरह की मानव प्रजाति है- मंदिर के अंदर 'राम-राम' का जाप करते हैं और बाहर निकलते ही मछली की दावत करते हैं। यही उनका इतिहास है।

जब एक माफिया डॉन ने उनके भाई की हत्या कर दी, तो इस व्यक्ति ने अपराधी के खिलाफ गवाही नहीं दी; बल्कि उसके सामने घुटने टेककर समर्पण किया। उन्होंने उसी व्यक्ति के सामने घुटने टेके जिसने उनके भाई की बेरहमी से हत्या की थी। स्थिति तभी बदली जब सरकार ने हस्तक्षेप किया और उस माफिया तत्व को कुचल दिया, अन्यथा इन लोगों ने राज्य को माफिया-प्रभुत्व वाला क्षेत्र बना दिया था, जिससे पहचान का संकट पैदा हो गया था।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें