होमराजनीतियूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल
राजनीति

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल यूपी चुनाव से पहले AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने ओवैसी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी के…

ABP News के अनुसार1 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

सौजन्य से:- ABP News

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने ओवैसी का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है.

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीनियर नेता आसिम वकार ने यूपी चुनाव से पहले बड़ा झटका दे दिया है. सूत्रों की मानें तो असीम वकार ने ओवैसी का साथ छोड़ने का फैसला लिया है. वह कल (बुधवार, 2 सितंबर) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं. यूपी चुनाव से कुछ महीने पहले ही आसिम वकार का यह कदम उनकी सियासी जमीन कमजोर कर सकता है. यह इसलिए क्योंकि आसिम वकार 10 साल से AIMIM में एक्टिव रहे हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते आसिम वकार यूपी की सियासत का बड़ा चेहरा बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: BJP का गढ़ है गाजियाबाद... 2027 के चुनाव में बढ़ेगी मुश्किल या आसानी से निकल जाएगी सीट? यहां जानें सब कुछ

AIMIM से नाराज थे आसिम वकार

बताया जा रहा है कि आसिम वकार बीते कुछ समय से AIMIM से नाराज चल रहे थे. यूपी इकाई के कुछ फैसलों ने उनकी नाराजगी बढ़ा दी थी. हालांकि, वकार अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. ऐसे में उनकी नाराजगी की असल वजह बता पाना मुश्किल है.

पहले समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे आसिम वकार

बता दें, आसिम ने AIMIM से पहले समाजवादी पार्टी में 20 साल राजनीति की थी. अब अपनी पार्टी से नाराज होकर वे वापस सपा में नहीं बल्कि कांग्रेस में जाना चाहते हैं. सूत्रों की मानें तो अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने आसिम वकार को अपनी तरफ करने के लिए काफी मेहनत की है.

2027 की शुरुआत में हैं यूपी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अगले साल जनवरी या फरवरी में प्रस्तावित हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव सात चरणों में पूरे हुए थे और उस दौरान AIMIM को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी. AIMIM शुरुआत में ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन का हिस्सा थी और बंटवारे में 100 सीटों पर बात तय हुई थी. हालांकि, बाद में SBSP ने समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला ले लिया. तब AIMIM ने अकेले ही 95 सीटों पर यूपी चुनाव लड़ा था. फिलहाल, साल 2027 के लिए ओवैसी का मुख्य फोकस यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले BJP का सोशल मीडिया पर फोकस, जानें क्या है तैयारी?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें