पेंशन सत्यापन से लेकर स्मार्ट क्लास तक, यूपी में सरकारी योजनाओं को 'AI' से रफ्तार दे रही योगी सरकार - uttar pradesh yogi govt accelerates welfare schemes with ai
पेंशन सत्यापन से लेकर स्मार्ट क्लास तक, यूपी में सरकारी योजनाओं को 'AI' से रफ्तार दे रही योगी सरकार योगी सरकार उत्तर प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सुशासन को नई दिशा दे रही है। समाज ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- jagran.com
पेंशन सत्यापन से लेकर स्मार्ट क्लास तक, यूपी में सरकारी योजनाओं को 'AI' से रफ्तार दे रही योगी सरकार
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सुशासन को नई दिशा दे रही है। समाज ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी समाज कल्याण विभाग AI तकनीक का उपयोग कर रहा है।
- शिक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं में AI का प्रयोग।
- योजनाओं की निगरानी मजबूत, पारदर्शिता और गति सुनिश्चित होगी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर 'सुशासन' को एक नई दिशा दे रही है। इसी कड़ी में यूपी का समाज कल्याण विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने वाले राज्य के अग्रणी विभागों में शामिल होने जा रहा है। विभाग ने इसकी शुरुआत शिक्षा क्षेत्र से कर दी है और जल्द ही वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ और छात्रवृत्ति जैसी अहम योजनाओं में भी AI तकनीक का उपयोग शुरू किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की निगरानी को मजबूत करना और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और आसान बनाना है।
सर्वोदय विद्यालयों में हाई-टेक हुई शिक्षा, छात्रों को AI ट्रेनिंग
समाज कल्याण विभाग ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों से की है। इन स्कूलों में अब पारंपरिक पढ़ाई की जगह स्मार्ट क्लास, डिजिटल सामग्री, 3D वीडियो और AI आधारित लैंग्वेज लर्निंग लैब ने ले ली है। इसके साथ ही, 'एडोब एजुकेशन इंडिया' पहल के तहत छात्रों और शिक्षकों को एडोब डिजिटल अकादमी के जरिए डिजिटल क्रिएटिविटी और AI कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण और गरीब तबके के बच्चे भी डिजिटल स्टोरीटेलिंग और AI-बेस्ड कंटेंट निर्माण जैसे भविष्य के डिमांडिंग स्किल सीख रहे हैं।
AI से होगा पेंशन लाभार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन
सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और कागजी कागजी कार्रवाई में लगने वाले समय को कम करने के लिए विभाग वृद्धावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इन योजनाओं में अब AI आधारित प्रमाण पत्र सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया न सिर्फ तेज होगी, बल्कि मानवीय त्रुटियों और फर्जीवाड़े पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी। तकनीक के इस इस्तेमाल से असली और पात्र लाभार्थियों तक पैसा समय पर पहुंच सकेगा।
छात्रवृत्ति वितरण में डेटा एनालिसिस से होगी सटीक मॉनिटरिंग
हर साल लाखों छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए विभाग AI डेटा विश्लेषण का सहारा ले रहा है। छात्रवृत्ति आवेदन से लेकर लाभ वितरण तक के भारी-भरकम आंकड़ों का AI के जरिए विश्लेषण किया जाएगा। इससे योजना की मॉनिटरिंग बेहद सटीक हो जाएगी और किसी भी स्तर पर होने वाली गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सकेगा। इससे योजना के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर जरूरी सुधार किए जा सकेंगे।
छात्रावासों तक पहुंचेगी AI की गूंज, मंत्री ने स्पष्ट किया विजन
समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इस नई पहल पर जोर देते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं चलाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक बिना किसी देरी के पहुंचे। उन्होंने बताया कि AI के उपयोग से विभागों की कार्यकुशलता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। आने वाले समय में राजकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी AI और उनके पाठ्यक्रम पर आधारित विशेष तकनीकी प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है, ताकि वे रोजगार के नए अवसरों के लिए खुद को तैयार कर सकें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


