होमक्राइमअखिलेश बोले- सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी: ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं जानती सरकार, AI वीडियो बनेगा तो जवाब मिलेगा - Uttar Pradesh News
क्राइम

अखिलेश बोले- सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी: ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं जानती सरकार, AI वीडियो बनेगा तो जवाब मिलेगा - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Akhilesh Yadav Attacks UP Govt Over AI Video Controversy & Green Corridor अखिलेश बोले- सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी:ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं जानती सरकार, AI वीडियो बनेगा…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 सितंबर 2026 को 11:30 am बजे
अखिलेश बोले- सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी:  ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं जानती सरकार, AI वीडियो बनेगा तो जवाब मिलेगा - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Akhilesh Yadav Attacks UP Govt Over AI Video Controversy & Green Corridor

अखिलेश बोले- सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी:ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं जानती सरकार, AI वीडियो बनेगा तो जवाब मिलेगा

- कॉपी लिंक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार दोपहर लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सहारनपुर में 12 घंटे के अंदर मस्जिद गिरा दी गई, इतनी भी क्या जल्दी थी। सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए 'पॉलिटिकल मेकअप' पर जनता का पैसा पानी की तरह बहा रही।

अखिलेश ने कहा कि जो समाज में अच्छाई फैलाए, वही असली एआई (AI) है। इसका इस्तेमाल सिर्फ अच्छे कामों के लिए होना चाहिए। जो लोग विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए नहीं। एआई से फर्जी वीडियो बनाएंगे, तो याद रखें कि वीडियो यहां से भी तैयार किया जा सकता है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें पढ़िए…

1. सरकार को ग्रीन कॉरिडोर का मतलब ही नहीं पता

अखिलेश ने सरकार की तकनीकी समझ पर सवाल उठाते हुए कहा, “ग्रीन कॉरिडोर का असली मतलब यह होता है कि गंभीर मरीजों के बॉडी ऑर्गन्स को कम से कम समय में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाया जा सके। लेकिन यह सरकार सिर्फ सड़क के किनारे पेड़ लगा देने को ही ग्रीन कॉरिडोर समझ बैठती है। हमारी पूरी प्लानिंग और डिजाइन ही गलत दिशा में जा रही है।”

2. राम गमन पथ धंसा तो पत्रकार को ढूंढ रही पुलिस

राम गमन पथ 118 जगहों पर धंस चुका है। सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही पर उतर आई है। इस भ्रष्टाचार की खबर दिखाने वाले पत्रकारों को पुलिस ढूंढ रही है। अखिलेश ने कहा- एक तरफ शहरों को स्पेन और क्योटो बनाने का दावा किया जाता है, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री खुद ही इंजीनियर बन जाते हैं। जमीन पर 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट धुआं-धुआं हो जाता है। डिप्टी सीएम के केशव मौर्य के सवाल पर कहा वो ज्यादा बेहतर जानते होंगे, क्योंकि उनका विभाग छिन गया है।

3. AI वीडियो वहां से बनेगा तो इधर से भी जवाब मिलेगा'

चुनावों और राजनीति में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर अखिलेश ने साफ लहजे में कहा, “जो समाज में अच्छाई फैलाए, वही असली एआई (AI) है। इसका इस्तेमाल सिर्फ अच्छे कामों के लिए होना चाहिए। जो लोग विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से फर्जी वीडियो बनाएंगे, उन्हें याद रखना चाहिए कि वीडियो यहां से भी तैयार किया जा सकता है।”

4. 12 घंटे में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी?

सपा प्रमुख ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को पूरी तरह सांप्रदायिक करना चाहते हैं। वे भाषणों में तो कम्युनल थे ही, अब अपने एक्शन में भी कम्युनल हो चुके हैं। जब देश में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट मौजूद हैं और वहां से न्याय मिल सकता था, तो ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि 12 घंटे के भीतर मस्जिद को गिरा दिया गया? हम इस सांप्रदायिक रास्ते को हमेशा के लिए खत्म करेंगे।

5. ‘गरीबों को इलाज नहीं, नेताओं के घर पहुंच रही पुलिस’

प्रदेश में गरीबों को इलाज नहीं मिल पा रहा। गलत इलाज के कारण लोगों की जान जा रही है। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। पूरा सरकारी तंत्र केवल ब्रांडिंग के लिए 10 हजार करोड़ रुपए फूंक रहा है।अपराधियों को पकड़ने के बजाय पुलिस हमारे पार्टी नेताओं के घरों पर दबिश दे रही है। वाराणसी में पकड़े गए नशीली दवाओं (कोडीन) के अवैध कारोबार में सत्ता पक्ष के लोग शामिल हैं।

------------------------

यह खबर भी पढ़ें…

ASI अफसर मस्जिद के नीचे मिले कुएं में उतरे, अंदर उतरकर जांच की, सहारनपुर में कहा- 250 साल पुराना होने की संभावना

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ढहाई गई मस्जिद के नीचे मिले कुएं की जांच के लिए ASI की टीम पहुंच गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 3 अफसर सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कुएं के अंदर उतरकर जांच की। फीता डालकर उसकी गहराई मापी। एएसआई अफसर ने कहा- कुआं 200 से 250 साल पुराना हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

- बात खरी हैअखिलेश विरोधियों को सपा से चुनाव लड़वाएंगे: मुंबई पुलिस ने UP पुलिस का बैंड बजाया, नंदू भैया ने हाजी को खूब गरियाया

- बहू ने नौकर से कराई करोड़पति ससुर की हत्या: कानपुर में रोते हुए बोली- बंदिशें लगा रखी थीं, खर्च का पैसा भी नहीं देते थे

- बागपत में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 30-मीटर तक बिखरीं लाशें: एक्सप्रेस-वे पर टक्कर से पलटी पिकअप, कई मीटर घिसटी; 19 घायल

- LIVEलखनऊ में सड़कें तालाब बनीं, बिजनौर में स्टेट हाईवे डूबा: पीलीभीत में दीवार गिरी, 5 दबे; यूपी के 15 शहरों में बारिश, 58 में अलर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें