होमक्राइमसीएम योगी के AI वीडियो पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें अखिलेश यादव
क्राइम

सीएम योगी के AI वीडियो पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें अखिलेश यादव

सीएम योगी के AI वीडियो पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए सीएम योगी के एआई वीडियो को लेकर निशाना साधा और इसे सनातन का अपमान बताया है. बीजेपी नेता ने मांग की सपा म…

ABP News के अनुसार4 सितंबर 2026 को 01:31 am बजे
सीएम योगी के AI वीडियो पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें अखिलेश यादव

सौजन्य से:- ABP News

सीएम योगी के AI वीडियो पर भड़की BJP, कहा- माफी मांगें अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी द्वारा बनाए सीएम योगी के एआई वीडियो को लेकर निशाना साधा और इसे सनातन का अपमान बताया है. बीजेपी नेता ने मांग की सपा मुखिया को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एआई जनरेटड वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो पर लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि सीएम योगी का ऐसा वीडियो बनाने बेहद आपत्तिजनक है.

बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने सीएम योगी एआई वीडियो पर नाराजगी जताते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है. उन्होंने इसे सपा की ‘नीच हरकत’ बताया और कहा कि इस तरह की राजनीति से साफ जाहिर होता है कि सपा किस स्तर तक गिर चुकी है.

सपा मुखिया से माफी की मांग

विनीत शारदा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को सनातन धर्म का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह का वीडियो बनाना बेहद आपत्तिजनक है. बीजेपी ने मांग की कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से तत्काल हटाया जाना चाहिए.

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई को राहत, गैंगस्टर में कुर्क दुकानें हुईं रिलीज

सपा के एआई वीडियो पर उठाए सवाल

दरअसल यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया हैं. बीजेपी ने पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एआई वीडियो बनाते हुए सपा सरकार के कार्यकाल लेकर निशाना साधा. जिसके जवाब में समाजवादी पार्टी की ओर से भी एक एआई वीडियो रिलीज़ किया गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस वीडियो को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान भी दिखाया.

सपा के इस वीडियो में सीएम योगी भगवा वस्त्रों में हैं और चिलम पीते दिख रहे हैं. इसके साथ सपा ने राम मंदिर चंदा चोरी, स्कूल बंद किए जाने और बेरोजगारी व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाया है. जिसे बीजेपी की ओर से सनातन का अपमान बताया जा रहा है.

'जो जहाज उड़ाते हैं, वो RSS के ', राम मंदिर CEO पर बोले इमरान मसूद

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें