वीडियो में सीएम योगी को गाना गाते दिखाया: औरैया में भाजपाइयों में गुस्सा, छवि खराब करने का आरोप; AI से बनाया गया - Auraiya News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Auraiya - UP CM Yogi Adityanath AI Video Controversy | BJP Workers Protest वीडियो में सीएम योगी को गाना गाते दिखाया:औरैया में भाजपाइयों में गुस्सा, छवि खराब करने का आरोप; AI से बनाय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Auraiya
- UP CM Yogi Adityanath AI Video Controversy | BJP Workers Protest
वीडियो में सीएम योगी को गाना गाते दिखाया:औरैया में भाजपाइयों में गुस्सा, छवि खराब करने का आरोप; AI से बनाया गया
- कॉपी लिंक
औरैया में मंगलवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाना गाते हुए दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुस्सा है।
वायरल वीडियो में पहले एक युवक वाट्सऐप स्टेटस पर कहता है, "बाबा जी एक गाना सुनाओ, गम भरा।" इसके बाद एआई तकनीक से तैयार किया गया वीडियो आता है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ "ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा..." गाना गाते दिख रहे हैं।
युवक पर कार्रवाई की मांग की गई
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाला काम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आवाज और तस्वीर से छेड़छाड़ करना गंभीर मामला है। उन्होंने वीडियो बनाने और फैलाने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की है।
मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद बिधूना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिधूना कोतवाल विनेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो किसने बनाया और किसने सोशल मीडिया पर फैलाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


