होमक्राइम'सपा अपनी हार मान चुकी है, इसलिए AI वीडियो का सहारा'; रवि किशन ने गोरखपुर से बोला हमला, ओछी राजनीति का आरोप
क्राइम

'सपा अपनी हार मान चुकी है, इसलिए AI वीडियो का सहारा'; रवि किशन ने गोरखपुर से बोला हमला, ओछी राजनीति का आरोप

Ravi Kishan News: सांसद रवि किशन ने एआई वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी के चल रहे चुनावी अभियान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने जनता के बीच सच आने की बात कही है। प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राजनीतिक…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
'सपा अपनी हार मान चुकी है, इसलिए AI वीडियो का सहारा'; रवि किशन ने गोरखपुर से बोला हमला, ओछी राजनीति का आरोप

सौजन्य से:- Navbharat Times

Ravi Kishan News: सांसद रवि किशन ने एआई वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी के चल रहे चुनावी अभियान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने जनता के बीच सच आने की बात कही है।

प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राजनीतिक माहौल लगातार गरमा रहा है। यूपी चुनाव को लेकर माहौल को लगातार गरमाने की कोशिश हो रही है। इस क्रम में भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सपा अपनी हार मान चुकी है। इसीलिए, वह अब एआई का सहारा लेकर ओछी राजनीति कर रही है। उन्हें पता है कि वह आगामी चुनाव में हारने वाले हैं। हार मानते हुए वह ये सब कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। सांसद ने सपा को नसीहत दी कि शुद्ध और स्वच्छ राजनीति करें। इस तरह की राजनीति से उनका कोई फायदा नहीं होने वाला।

लगातार हो रही है बैठकें

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार सेमिनार और बैठकें कर रही है। इसके मद्देनजर, इन दिनों गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद है। यह पिछले दो दिनों से लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को सहेजने का काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की किस तरह की रणनीति होगी, उसको लेकर चर्चाओं और विचार विमर्श का दौर जारी है।

रवि किशन का निशाना

गोरखपुर के सांसद रवि किशन लगातार अपने बयानों को लेकर भी रोज चर्चा में बने हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी हार मान ली है। इसीलिए, अब एआई का सहारा लेकर वीडियो के माध्यम से ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्हें यह सब बंद करना चाहिए। इस तरह की राजनीति से उनका कोई फायदा नहीं होने वाला, जनता सब जान चुकी है।

जनता के हित में योगी-मोदी

संसद में आगे कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। हम सभी लोग घर-घर जाकर महाराज योगी जी और पीएम मोदी जी के कार्यों के विषय में बताएंगे। विकास कैसे होता है और कैसे हो रहा है, इसकी जानकारी देंगे। नए वोटरों और युवाओं को उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

सांसद ने युवा वोटरों सरकार को संदेश देते हुए कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को नई नौकरियां दी हैं। सीएम ने अभी ऐलान किया है कि एक लाख नौकरियां और दी जाएगी। हमलोग इन सभी के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें