होमक्राइमरायबरेली में पुलिस ने सुलझायी बुजुर्ग हत्याकांड की गुत्थी. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
क्राइम

रायबरेली में पुलिस ने सुलझायी बुजुर्ग हत्याकांड की गुत्थी. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली में पुलिस ने सुलझायी बुजुर्ग हत्याकांड की गुत्थी. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार झाड़ फूंक करके मारने का वृद्ध पर इल्जाम लगाकर युवक ने की थी हत्या By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 24, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
रायबरेली में पुलिस ने सुलझायी बुजुर्ग हत्याकांड की गुत्थी. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

रायबरेली में पुलिस ने सुलझायी बुजुर्ग हत्याकांड की गुत्थी. आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झाड़ फूंक करके मारने का वृद्ध पर इल्जाम लगाकर युवक ने की थी हत्या

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 10:35 AM IST

रायबरेली: जिला पुलिस ने झाड़ फूक करने वाले बुज़ुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ मे शिवम् ने बताया कि उसके पिता के लिए मृतक ने झाड़ फूंक किया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गयी थी. उसने बताया कि इसी के चलते मैंने कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी थी.

मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का है. यहां झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की हत्या हुई थी. हत्या से सनसनी फैल गई थी. बुज़ुर्ग पालकीहार मजरे चितौली गांव में नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे थे, जहां से बुजुर्ग राम लखन पासी का शव बरामद हुआ. बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे.

बुजुर्ग अपनी झोपड़ी के पास ही बने मंदिर में सेवादारी और साथ ही झाड़फूक भी करते थे. जगतपुर थाना क्षेत्र के पालकीहार मजरे चिचौली गांव में रविवार को नहर किनारे झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग राम लखन पासी पुत्र चेतऊ की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया.

डलमऊ सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई थी. मामले में पुलिस ने गांव निवासी शिवम उर्फ पुष्पेंद्र पासी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटना के समय पहनी गई खून के धब्बों वाली शर्ट भी बरामद की गई है. राम लखन पासी नहर किनारे झोपड़ी में अकेले रहते थे.

उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के भाई राम जियावन पुत्र चेतऊ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं. एसओजी और सर्विलांस टीम को भी जांच में लगाया गया.

सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी शिवम उर्फ पुष्पेंद्र पासी पुत्र स्व. राम विलास उर्फ पुतानी पासी गांव के पास स्थित बगिया में मौजूद है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की.

सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राम लखन जादू-टोना और झाड़-फूंक करता था. आरोपी का आरोप था कि इसी वजह से कुछ वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी. इसी बात को लेकर उसके मन में राम लखन के प्रति नाराजगी थी. घटना से एक दिन पहले शनिवार शाम को भी दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद और प्रतिशोध के चलते शिवम ने राम लखन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

सीओ के मुताबिक घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि मृतक राम लखन भी नशे का आदी था. फिलहाल पुलिस ने बरामद साक्ष्यों और आरोपी के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: रायबरेली में आदित्य हत्याकांड में 14 लोगों को उम्रकैद की सजा, बहन बोली- अधूरा न्याय मिला, हाईकोर्ट जाऊंगी

यह भी पढ़ें: रायबरेली में तंत्र-मंत्र के विरोध फायरिंग, तांत्रिक ने एक शख्स को मारी गोली

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें