लखनऊ में रोडवेज AC बस में लगी भीषण आग: डिवाइडर से टकराने के बाद धू-धूकर जली, 5 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू - Dubagga News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Dubagga - Lucknow Roadways AC Bus Fire Accident | Hardoi Kanpur Ring Road लखनऊ में रोडवेज AC बस में लगी भीषण आग:डिवाइडर से टकराने के बाद धू-धूकर जली, 5 दमकल की गाड़ियों ने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Dubagga
- Lucknow Roadways AC Bus Fire Accident | Hardoi Kanpur Ring Road
लखनऊ में रोडवेज AC बस में लगी भीषण आग:डिवाइडर से टकराने के बाद धू-धूकर जली, 5 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
- कॉपी लिंक
लखनऊ में शुक्रवार देर रात रोडवेज की AC बस में आग लग गई। हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर उत्कर्ष लॉन के सामने बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस में आग लग गई। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी।
सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि बस के अंदर कोई यात्री या अन्य व्यक्ति नहीं मिला।
फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे चौक फायर स्टेशन को भापतामऊ के पास बस में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद चौक से तीन और आलमबाग फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
घटनास्थल की 3 तस्वीरें देखिए…
बस में लगी थी भीषण आग
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रोडवेज की AC बस (UP 25 FT 9230) फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई हुई थी। बस में भीषण आग लगी थी। टीम ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग बुझाई। इसके बाद बस के अंदर और आसपास तलाशी ली गई, लेकिन कोई व्यक्ति फंसा नहीं मिला।
फायर विभाग की टीम ने बस के चालक, परिचालक और यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर कोई मौजूद नहीं था। इससे यह पता नहीं चल सका कि बस कहां से कहां जा रही थी और हादसे के समय उसमें कितने यात्री थे।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बस के फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने के बाद आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


