गोरखपुर में ABVP के कार्यक्रम में पहुंचे छात्र नेता ने किया हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर - gorakhpur abvp program disrupted student leader detained
गोरखपुर में ABVP के कार्यक्रम में पहुंचे छात्र नेता ने किया हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर एबीवीपी के कार्यक्रम में वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक छात्र नेता और उसके साथियों ने हंगामा किया, जिसमें ईंट-पत्थर भी चले।…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में ABVP के कार्यक्रम में पहुंचे छात्र नेता ने किया हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर
एबीवीपी के कार्यक्रम में वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक छात्र नेता और उसके साथियों ने हंगामा किया, जिसमें ईंट-पत्थर भी चले।
HighLights
- एवीबीपी कार्यक्रम में वीडियो बनाने पर विवाद हुआ।
- छात्र नेता और साथियों ने ईंट-पत्थर चलाए, हंगामा किया।
- पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एबीवीपी के कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब कार्यक्रम का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक छात्र नेता विवाद करने लगा।
उसके साथ आए छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी और ईंट-पत्थर चलाए। अचानक हुए हंगामे से मौके पर भगदड़ मच गई। कालेज के अंदर से भी छात्र बाहर निकल आए। राहगिर खुद की जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए।
सूचना पर कैंट थाने की विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र नेता को छोड़कर उसके साथ आए अन्य छात्र वहां से भाग निकले। पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति को हिरासत में ले लिया और कैंट थाने ले गई।
घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कैंट थाने पहुंच गए और हिरासत में लिए गए छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि छात्रनेता के साथ बैंक रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के आठ से 10 छात्र विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे।
हंगामा बढ़ने और पुलिस के पहुंचने के बाद सभी छात्र विश्वविद्यालय से आरटीओ मोड़ की ओर चले गए। वहां ऑटो में बैठकर फरार हो गए। छात्रों की वेशभूषा के आधार पर उनके इंटर कॉलेज के विद्यार्थी होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल कैंट थाने में एबीवीपी कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर डटे हैं। कैंट इंस्पेक्टर के साथ उनकी वार्ता चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्लाट दिलाने के नाम पर 17.38 लाख की ठगी, मीकोसिटी निदेशक सहित पांच पर केस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


