होमक्राइम'चूड़ी पहन लो, घर बैठो... औकात में रहना', रायबरेली में कोतवाल से भिड़े सपा जिलाध्यक्ष; फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन
क्राइम

'चूड़ी पहन लो, घर बैठो... औकात में रहना', रायबरेली में कोतवाल से भिड़े सपा जिलाध्यक्ष; फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी…

AajTak के अनुसार17 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
'चूड़ी पहन लो, घर बैठो... औकात में रहना', रायबरेली में कोतवाल से भिड़े सपा जिलाध्यक्ष; फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई इस कहासुनी ने जल्द ही धक्का-मुक्की और नारेबाजी का रूप ले लिया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह के बीच जमकर तीखी बहस हुई. विवाद बढ़ने पर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्ष अड़ गए और मामला एसपी कार्यालय परिसर तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हल्का बल प्रयोग कर बाहर खदेड़ा.

कॉलेज गेट पर शुरू हुआ विवाद और धरना

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा (PDA) के कार्यकर्ता छात्र सदस्यता अभियान का बैनर लगाकर काम कर रहे थे. आरोप है कि तभी ABVP के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे. विवाद बढ़ने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का गेट अंदर से बंद कर धरना शुरू कर दिया. वहीं बाहर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे. दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और गाली-गलौज हुई.

कोतवाल और सपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस

सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को चौराहे की तरफ ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और कोतवाल के बीच बहस शुरू हो गई. कोतवाल ने जिलाध्यक्ष को मर्यादा में रहने, 'चूड़ी पहनने' और 'औकात में रहने' तक की नसीहत दे डाली. बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

एसपी ऑफिस का घेराव और पुलिस का बल प्रयोग

विवाद शांत न होने पर सपा जिलाध्यक्ष, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे. वे कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे थे. वहीं ABVP कार्यकर्ता भी एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए. जब पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.

अधिकारियों ने की स्थिति संभालने की कोशिश

घटना की सूचना पर सीओ आशीष निगम, एएसपी आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से लंबी बातचीत की और मामला शांत कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें