प्रयागराज की शिप्रा गिरी का इंडिया-A महिला टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगी दम
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया-ए महिला टीम की घोषणा की है. इसमें प्रयागराज की प्रतिभाशाली क्रिकेटर और स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी की आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी का चयन हुआ है.…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Advertisement
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया-ए महिला टीम की घोषणा की है. इसमें प्रयागराज की प्रतिभाशाली क्रिकेटर और स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी की आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी का चयन हुआ है. शिप्रा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 मुकाबलों में इंडिया-ए की ओर से अपने खेल का जलवा दिखाएंगी.
अनुष्का शर्मा की कप्तानी में घोषित इंडिया-ए टीम में शिप्रा गिरी के अलावा उमा छेत्री को भी विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है. हाल ही में आयोजित टारगेटेड कैंप का हिस्सा रहीं शिप्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और एक बार फिर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई.
Advertisement
बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज भारतीय टीम की दहलीज पर खड़ी शिप्रा गिरी ने इंडिया-ए में चयन के साथ यह साबित कर दिया है कि उनमें बड़े स्तर पर रन बनाने की भूख और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता मौजूद है. इससे पहले शिप्रा गिरी WPL में यूपी वॉरियर्स की ओर से भी डेब्यू कर चुकी हैं.
शिप्रा पिछले वर्ष अंडर-23 महिला क्रिकेट में यूपी की कप्तान रही हैं, जबकि हाल ही में संपन्न सीनियर महिला क्रिकेट टीम में उन्होंने उपकप्तान की भूमिका निभाई. वह पिछले सात वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं और NCA, ZCA, अंडर-19, अंडर-23 व सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं.
शिप्रा मूल रूप से आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर हैं. विकेट के पीछे उनकी सफलता, बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज और बड़ी पारियां खेलने का आत्मविश्वास उन्हें एक शानदार महिला क्रिकेटर बनाता है.
Advertisement
यूपी के प्रयागराज खुल्दाबाद की रहने वाली शिप्रा वर्ष 2015 से स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट कोच अजय यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. शिप्रा के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं. उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहणी हैं.
शिप्रा के इंडिया-ए टीम में चयन पर स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी के संरक्षक महेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, कमांडेंट माहिम शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल अमृता सिंह, राम सक्सेना, रंजन श्रीवास्तव, अशोक सिंह, खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सहित अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और शिप्रा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


