सिद्धार्थनगर में 9 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा: क्या है पूरी जानकारी?
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में संभावित दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। जनसभा में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखी जाएगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का ख्याल रखने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार है। सूत्र: Siddharthnagar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Siddharthnagar
- Yogi Adityanath Siddharthnagar Visit | Inauguration Development Projects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 अगस्त को सिद्धार्थनगर दौरा:विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा
- कॉपी लिंक
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रत्न सेन इंटर कॉलेज में संभावित दौरा प्रस्तावित है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के दोपहर 12 बजे के बाद बांसी पहुंचने की संभावना है। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच सकते हैं। यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता के सामने रखे जाने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और अन्य सहायता सामग्री वितरित किए जाने की भी संभावना है।
बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए रत्न सेन इंटर कॉलेज परिसर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम के लिए विशाल मंच बनाया जा रहा है। हजारों लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए मजबूत और वाटरप्रूफ पंडाल तैयार कराया जा रहा है, ताकि मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम प्रभावित न हो।
हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में है। हेलीपैड से मुख्य मंच तक मुख्यमंत्री के आवागमन के लिए विशेष सड़क बनाई जा रही है। परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, शौचालय, पार्किंग और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं भी तेजी से पूरी कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों मजदूर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी फोकस
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। अधिकारी कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और प्रस्तावित रूट का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था की भी योजना तैयार की जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन की तैयारी भी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में जिले की प्रमुख विकास परियोजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख कर सकते हैं।
हालांकि फिलहाल मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक प्रोटोकॉल, समय-सारिणी और लोकार्पण-शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची जारी नहीं की गई है। शासन स्तर से अंतिम स्वीकृति और प्रोटोकॉल जारी होने के बाद ही कार्यक्रम का पूरा विवरण स्पष्ट होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

तिरंगा यात्रा की तैयारियां: सड़क, सफाई और सुरक्षा की विशेष ध्यान!

CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

गोरखपुर में ठेकेदार को ऑटो से खींचकर तलवार से काटा: पहले बांके से हमला किया था, चचेरे भाइयों ने हत्या का बदला लिया - Gorakhpur News


