कानपुर के कल्याणपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोग बचाए गए
कानपुर के कल्याणपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोग बचाए गए कानपुर के कल्याणपुर में मैक्स शोरूम और होटल वाली बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड ने 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. By ETV Bharat Ut…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर के कल्याणपुर में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोग बचाए गए
कानपुर के कल्याणपुर में मैक्स शोरूम और होटल वाली बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड ने 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 18, 2026 at 10:23 PM IST
कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर स्थित आवास विकास इलाके में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इमारत के बेसमेंट से उठी आग ने देखते ही देखते नीचे चल रहे कपड़े के मैक्स शोरूम और ऊपरी मंजिलों पर बने होटल को अपनी चपेट में ले लिया.
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उठने वाले धुएं का गुबार करीब 1 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था. हादसे के वक्त शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों ने तो जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन ऊपरी मंजिल पर स्थित होटल में रुके लोग घने धुएं के कारण अंदर ही फंस गए.
धुएं के बीच 3 घंटे तक फंसे रहे होटल के लोग: होटल में ठहरे प्रत्यक्षदर्शी सनी भारद्वाज ने बताया कि वे अपने दोस्त से मिलने आए थे और होटल में रुके हुए थे. अचानक पूरी इमारत में घना धुआं भर गया और किसी को बाहर निकलने का रास्ता समझ नहीं आया. सनी और उनके साथी करीब तीन घंटे तक अंदर ही फंसे रहे और उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया. बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला.
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा: घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे. सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि मिनी कंट्रोल रूम से बेसमेंट में आग और लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी. पूरी इमारत घने काले धुएं से ढकी हुई थी, जिसके बाद फायर फाइटर्स ने विशेष उपकरण पहनकर इमारत के अंदर प्रवेश किया और हर फ्लोर पर सर्च अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों ने धुएं से घिरे सभी 9 लोगों को खोज निकाला और उन्हें तुरंत खुली छत पर ले जाकर ताजी हवा दी, जिसके बाद सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया.
शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ बड़ा हादसा: राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ. सीएफओ के मुताबिक आग लगने की शुरुआती वजह बेसमेंट में लगे इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट होना सामने आई है. इमारत से बाहर निकले कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया. धुएं की वजह से अस्वस्थ महसूस कर रहे एक कर्मचारी की तत्काल जांच करके उसे जरूरी उपचार दिया गया.
यह भी पढ़ें- यूपी ATS की कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल, क्या टेरर फंडिंग के पीछे है बड़ा डिजिटल नेटवर्क?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


