यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती दौड़ में 9 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, शामली के अंकुज की मौत, सचिन वेंटिलेटर पर
यूपी के मेरठ में यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ने के समय 9 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। एक अभ्यर्ती की मौत हो गई है। रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम म…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
यूपी के मेरठ में यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ने के समय 9 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। एक अभ्यर्ती की मौत हो गई है।
रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान 4.8 किलोमीटर की दौड़ कई अभ्यर्थियों के लिए भारी पड़ गई। दौड़ पूरी करने के दौरान अचानक 9 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और कई अभ्यर्थी मैदान में ही बेहोशी की हालत में पहुंच गए। सभी को तत्काल एंबुलेंस और रोगी वाहनों से लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान शामली के निसार निवासी अभ्यर्थी अंकुज मलिक की मौत हो गई। वहीं, शामली के झिंझाना क्षेत्र के गुर्जरपुर निवासी सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को कुल 1,017 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। दौड़ के दौरान अचानक कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने लगी। मैदान में मौजूद स्वास्थ्य टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला और सभी 9 अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू किया। इनमें से 7 अभ्यर्थियों की हालत में सुधार होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 2 अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इनमें सचिन कुमार की हालत गंभीर बताई गई है। डॉक्टरों की टीम उसका लगातार उपचार कर रही है।
इन अभ्यर्थियों की बिगड़ी हालत
दौड़ के दौरान जिन अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई, उनमें बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली के मानपुर निवासी अर्जुन, झिंझाना निवासी रितिक, सलावार निवासी निशु, अंकित, गुर्जरपुर निवासी सचिन कुमार और गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण शामिल हैं।
मैदान से मेडिकल कॉलेज तक मची अफरा-तफरी
एक साथ कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने से स्टेडियम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्वास्थ्य टीम ने बिना देरी किए उन्हें वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान अंकुज मलिक की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं और अभ्यर्थियों की मेडिकल मॉनिटरिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
अधिकारी ने क्या कहा
नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की तबीयत खराब होते ही उन्हें तत्काल रोगी वाहनों से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान शामली निवासी अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई। अन्य अभ्यर्थियों का उपचार कराया गया, जिनमें से 7 को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


