होमक्राइमयूपी में होमगार्ड भर्ती: दो दिन के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत, 9 और बेहोश, इंजेक्शन के रैपर मिलने से बढ़ी चिंता
क्राइम

यूपी में होमगार्ड भर्ती: दो दिन के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत, 9 और बेहोश, इंजेक्शन के रैपर मिलने से बढ़ी चिंता

इससे पहले मंगलवार को भर्ती के पहले दिन भी दौड़ के दौरान और उसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी। कुल 11 अभ्यर्थियों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें शामली के लिसाड़ निवासी अंकुज मलिक की मौत हो गई थी।…

Navbharat Times के अनुसार17 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
यूपी में होमगार्ड भर्ती: दो दिन के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत, 9 और बेहोश, इंजेक्शन के रैपर मिलने से बढ़ी चिंता

सौजन्य से:- Navbharat Times

इससे पहले मंगलवार को भर्ती के पहले दिन भी दौड़ के दौरान और उसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी थी। कुल 11 अभ्यर्थियों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें शामली के लिसाड़ निवासी अंकुज मलिक की मौत हो गई थी। वहीं गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण की हालत गंभीर होने पर उसे न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान तरुण ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य अभ्यर्थी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर भर्ती बताया गया है। आठ अभ्यर्थियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

4.8 किलोमीटर की दौड़, 28 मिनट का मानक

होमगार्ड भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करने का मानक निर्धारित किया गया है। पहले दिन 1,017 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई थी। दौड़ के दौरान तेज गर्मी और शारीरिक दबाव के कारण कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद भर्ती प्रक्रिया के समय में बदलाव किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।

41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही

प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभिलेख सत्यापन के बाद डीवी-पीएसटी में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। मेरठ में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण स्टेडियम में भीड़ और व्यवस्थाओं पर भी दबाव बना हुआ है।

शौचालय के बाहर मिले इंजेक्शन-सिरिंज के रैपर

इसी बीच स्टेडियम में अभ्यर्थियों द्वारा न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट या अन्य ऊर्जा बढ़ाने वाले इंजेक्शन के इस्तेमाल की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी है। स्टेडियम के शौचालय के बाहर इंजेक्शन और सिरिंज के रैपर मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ रैपर ऐसे इंजेक्शन के हैं, जिनका इस्तेमाल शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि इन रैपर का इस्तेमाल किसने किया और क्या इनका संबंध भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों से है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शौचालय के आसपास पड़े रैपर हटवाए हैं। इसके बावजूद कुछ रैपर अब भी दिखाई दिए। एहतियात के तौर पर शौचालयों के आसपास और स्टेडियम के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं अभ्यर्थियों को भी चेतावनी दी जा रही है कि दौड़ से पहले या उसके दौरान बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी प्रकार के इंजेक्शन, टैबलेट या सप्लीमेंट का इस्तेमाल न करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें