लखनऊ में 9 जगह जलेंगे 1.58 लाख दीप: PM के जन्मदिन पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा सबसे बड़ा दीपोत्सव - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Deepotsav | PM Modi Birthday Celebration Yogi Adityanath Visit लखनऊ में 9 जगह जलेंगे 1.58 लाख दीप:PM के जन्मदिन पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा सबसे बड़ा दीपोत्सव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Deepotsav | PM Modi Birthday Celebration Yogi Adityanath Visit
लखनऊ में 9 जगह जलेंगे 1.58 लाख दीप:PM के जन्मदिन पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा सबसे बड़ा दीपोत्सव
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को लखनऊ में बड़े स्तर पर दीपोत्सव होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के पहले दिन शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर 1,58,778 दीप जलाए जाएंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर सबसे बड़ा आयोजन होगा, जहां 1.50 लाख दीप जलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करेंगे।
बूथ स्तर पर भी जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के अलावा लखनऊ में बूथ स्तर पर भी दीप जलाए जाएंगे। भाजपा की योजना के मुताबिक प्रत्येक बूथ पर 200 दीप जलाने और लाभार्थियों के घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम है।
शाम 7 बजे एक साथ रोशन होंगे शहर के प्रमुख स्थल
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों के साथ घरों और प्रतिष्ठानों पर भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


