होम›शिक्षा-करियर›उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई है हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन, प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS : योगी आदित्यनाथ - the backbone of the health infrastructure in uttar pradesh has been strengthened the state now has 85 medical colleges yogi adityanath
शिक्षा-करियर

उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई है हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन, प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS : योगी आदित्यनाथ - the backbone of the health infrastructure in uttar pradesh has been strengthened the state now has 85 medical colleges yogi adityanath

उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई है हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन, प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS : योगी आदित्यनाथ UP Health Infra: आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण हु…

jagran.com के अनुसार13 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई है हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन, प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS : योगी आदित्यनाथ - the backbone of the health infrastructure in uttar pradesh has been strengthened the state now has 85 medical colleges yogi adityanath

सौजन्य से:- jagran.com

उत्तर प्रदेश में मजबूत हो गई है हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन, प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS : योगी आदित्यनाथ

UP Health Infra: आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण हुआ है। शीघ्र ही ...और पढ़ें

HighLights

- डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

- अब मेडिकल का सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनेगा लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान

- ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण हुआ, शीघ्र शुरु होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थान के छठे स्थापना समारोह में कहा कि सिर्फ छह वर्षों में लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने प्रदेश के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। संस्थान को अब सेंटर फार एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ शोध और चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।

चिकित्सा संस्थान की पहचान केवल उसकी इमारतों और संसाधनों से नहीं, बल्कि वहां मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की कार्यक्षमता, शोध की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के स्तर से होती है। लोहिया संस्थान ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ सेवाओं, अनुसंधान और प्रशिक्षण के माध्यम से संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए विशेष बजट मुहैया कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज और दो AIIMS सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। प्रदेश में MBBS की सीटों की संख्या 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो गई है, जबकि पीजी की सीटें 3,564 से बढ़कर 5,067 हुई हैं। प्रदेश में 26 नर्सिंग कॉलेज संचालित हैं, जबकि 33 निर्माणाधीन हैं। यही हमारे हेल्थ स्ट्रक्चर की बैकबोन हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण हुआ है। शीघ्र ही यहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी प्रारंभ होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान ने छह वर्ष की एक छोटी सी अवधि में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज यहां हमने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले उन नींव के पत्थरों को सम्मानित किया है, जिनके योगदान से यह संस्थान आज नई गरिमा और गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर संस्थान में नवीन चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण एवं संकाय के वरिष्ठ सदस्यों की लिखित पुस्तकों का विमोचन तथा 194 पदों के लिए संपन्न हुई भर्ती प्रक्रिया में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी किया। इस उपलब्धि पूर्ण यात्रा के लिए संस्थान की पूरी टीम को हृदय से बधाई एवं अभिनंदन।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का परिणाम है कि हम ताल ठोककर मंच पर नए टेक्नीशियंस व फैकल्टी मेंबर्स को बुलाकर सम्मानजनक ढंग से उन्हें नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराते हैं। साढ़े 9 वर्षों के दौरान 9.5 लाख युवाओं को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी दी गई है। नियुक्तियों में पारदर्शिता और शुचिता है तो राज्य की प्रगति भी तेजी के साथ आगे बढ़ी है। हमने नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और Per Capita Income को तीन गुणा करने में सफलता प्राप्त की है। उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि अब यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का कोई संकट नहीं है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें