योगी ने चित्रकूट में बाढ़ का हवाई सर्वे किया: 800 परिवारों को राहत किट बांटी; बरेली में किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भरा - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Flood Alert | Heavy Rain Forecast Monsoon Update योगी ने चित्रकूट में बाढ़ का हवाई सर्वे किया:800 परिवारों को राहत किट बांटी; बरेली में किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Flood Alert | Heavy Rain Forecast Monsoon Update
योगी ने चित्रकूट में बाढ़ का हवाई सर्वे किया:800 परिवारों को राहत किट बांटी; बरेली में किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भरा
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने रविवार को चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। करीब 800 प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो की राहत किट बांटीं। इससे पहले, शनिवार को योगी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वे किया था।
उधर, प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है। श्रावस्ती में भारी बारिश के कारण बाइपास का करीब 400 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया। बरेली में इतनी बारिश हुई कि घरों के किचन-बेडरूम में घुटनों तक पानी भर गया। बिजनौर में सड़कें और गलियां तालाब बन गईं।
सरकारी अस्पताल में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। लखीमपुर में बाढ़ प्रभावितों गांव में डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और अयोध्या समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्रयागराज के दारागंज घाट पर शवदाह गृह में पानी भर जाने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वाराणसी और कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी रिहाइशी इलाकों और घरों में घुस चुका है। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश बिजनौर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बहराइच और गोंडा समेत 6 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में तेज बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटे में मौसम का रुख बदलेगा और पूर्वी यूपी में फिर से भारी बारिश होगी। 8 सितंबर के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। पूरे प्रदेश में बारिश लगभग थम जाएगी।
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
बलिया में रविवार दोपहर गंगा के बाढ़ के पानी में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। रघुनाथपुर गांव के पांच दोस्त दो बाइकों से दुबहर थाना क्षेत्र के टेकार पुलिया स्थित मां काली मंदिर, माधोमठ के पास पहुंचे थे।
चार दोस्त बाढ़ के पानी में नहाने उतर गए, जबकि एक बाहर खड़ा रहा। नहाते समय चारों अचानक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अभिषेक गोंड़ (16) और अनीस अंसारी (17) गहरे पानी में डूब गए। दोनों की मौत हो गई।
- कॉपी लिंक
रामपुर में तेज बारिश के चलते सोमवार, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा।
- कॉपी लिंक
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड पर रविवार को बारिश के बीच करीब 10 साल से बंद पुराना मकान अचानक गिर गया। मलबा सड़क किनारे खड़ी तीन कारों पर गिरा, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मकान गिरने की घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शारदा रोड स्थित शिवम कपड़ा शोरूम के बाहर ग्राहक खरीदारी करने आए थे और उनकी कारें सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया और तीन कारें मलबे की चपेट में आ गईं।
- कॉपी लिंक
बिजनौर में मूसलाधार बारिश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अफजलगढ़ में पानी भर गया। अस्पताल परिसर में पानी घुसने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
गोंडा में रविवार दोपहर 3 बजे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन घंटे में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने अगले तीन घंटे में हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 6 सितंबर की शाम 6 बजे तक गोंडा में कुल 694 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 721.5 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह जिले में सामान्य से करीब 4% कम बारिश हुई है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बरेली में दो घंटे की बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी। वीआईपी इलाके रामपुर गार्डन स्थित फायर स्टेशन में करीब एक से डेढ़ फीट पानी भर गया।
पानी भरने से ऑफिस के कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। फायर स्टेशन से पानी निकालने के लिए दो से तीन पंप लगाए गए हैं।
- कॉपी लिंक
गाजीपुर में गंगा के बाद अब कर्मनाशा नदी भी उफान पर है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सेवराई के देवल स्थित विद्युत उपकेंद्र चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गया। पानी उपकेंद्र के अंदर पहुंचने के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।
इससे देवल, अमौरा और सुरहा समेत करीब आधा दर्जन गांवों में बिजली गुल हो गई है। वहीं, किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि जलस्तर जल्द नहीं घटा तो खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहेगा और फसलें बर्बाद हो सकती हैं।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने रविवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह निघासन तहसील के ग्राम ग्रंट नंबर-12 के मजरा रण्डौहा पहुंचे। गांव तक जाने के लिए डीएम ट्रैक्टर पर सवार हुए। आगे रास्ते में पानी भरा था, तो वह पैंट ऊपर कर खुद पानी में उतर गए। डीएम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं।
- कॉपी लिंक
उन्नाव में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से हसनगंज तहसील के रसूलपुर-अकबरपुर मार्ग पर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी के तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया है। इससे रास्ते पर आवागमन प्रभावित हो गया है।
कई दिनों तक स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद बांस का अस्थायी पुल बना लिया था। रविवार को प्रशासन ने इसे असुरक्षित बताते हुए हटवा दिया। इससे ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।
- कॉपी लिंक
बदायूं में रविवार दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि, पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई मुख्य सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- बदायूं में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार रात एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में विनोद (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के कुंवरगांव की है। शनिवार रात करीब 11:30 बजे विनोद पुत्र हरपाल अपने घर में सो रहे थे। तेज बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में विनोद और उनकी पत्नी मलबे में दब गए।
- परिवार और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत दोनों को मलबे से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- कॉपी लिंक
बिजनौर में लगातार हो रही बारिश के कारण अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। अस्पताल में रखी एक्स-रे मशीन पानी में डूब गई, जबकि दवाइयां भी खराब हो गईं। इससे अस्पताल को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
- कॉपी लिंक
- उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से रसूलपुर-अकबरपुर मार्ग का एक हिस्सा कट गया है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है और रोजमर्रा के काम भी बाधित हो रहे हैं। प्रशासन से अस्थायी व्यवस्था की मांग के बाद भी इंतजार करना पड़ा तो ग्रामीणों ने खुद बांस और रस्सी जुटाकर नदी पर अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू कर दिया।
- ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के बीच बांस का पुल जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन आवागमन के लिए उनके पास फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं है। एसडीएम हसनगंज शालिनी तोमर ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी।
- कॉपी लिंक
कासगंज में रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के बाद देखते ही देखते शहर में अंधेरा सा छा गया। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से लोगों को पिछले कई घंटों से बनी उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली।
- कॉपी लिंक
संभल में 1 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। जिला मुख्यालय बहजोई, गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर एवं संभल शहर में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार की सुबह के मुकाबले 3 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। बीते दिन भी 4 से 5 घंटे तेज बारिश के बाद मौसम बदला था, शनिवार को 32 मिलीमीटर और शुक्रवार को 19 मिलीमीटर 22 दर्ज की गई थी।
- कॉपी लिंक
- कानपुर में रविवार सुबह रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच दो खंड का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय मकान के अंदर पिता और उसकी चार बेटियां मौजूद थीं। मकान गिरते ही पांचों लोग मलबे में दब गए।
- मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दी गई है। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव की है।
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा चौराहे से गोविंदपुर मार्ग पर बरियार में निर्माणाधीन पुल का बाईपास बारिश के पानी में डूब गया है। रविवार सुबह करीब 400 मीटर हिस्से में घुटनों तक पानी भर गया। इसके बावजूद आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बाइक-साइकिल सवार इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम है। बादल छाए हुए हैं। आज तड़के भी हल्की बूंदाबांदी हुई। तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से राहत है। दिनभर बारिश जैसा मौसम रहेगा, सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- गोंडा में घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तरबगंज तहसील के ब्योन्दा माझा, ऐली परसौली, गढ़ी, दत्तनगर, साखीपुर, जबरनगर और नई बस्ती समेत 10 मजरों की करीब 5 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।
- प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए 30 से अधिक नावें और नाविक तैनात किए हैं। कुछ गांवों में पानी घुस चुका है, जबकि ऐली परसौली और बहादुरपुर के ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार सुबह 8:30 बजे घाघरा का जलस्तर 106.360 मीटर दर्ज हुआ, जो खतरे के निशान 106.070 मीटर से 29 सेंटीमीटर ऊपर है।
- नदी में 3.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ के चलते पशुओं के चारे और मजदूरों के रोजगार का संकट भी बढ़ गया है। प्रशासन नाव, स्टीमर और हनुमान रथ से राहत सामग्री व दवाएं पहुंचा रहा है।
- कॉपी लिंक
बिजनौर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। गंगा और मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण जिले की कई सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। शनिवार को किरतपुर में नाले में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि रविवार को चांदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई।
- कॉपी लिंक
सोनभद्र में रेणुकूट के पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर रविवार सुबह 871.8 फीट पर ही स्थिर है। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल एक फाटक से पानी की निकासी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चल रही हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। एक फाटक व टरबाइनों के माध्यम से करीब 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बारिश भी बंद है और संभावना है कि रविवार की दोपहर या शाम तक एक फाटक को भी बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ टरबाइन चलाकर ही पानी डिस्चार्ज होगा l
- कॉपी लिंक
सीतापुर में शनिवार को दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को देर रात हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है, लेकिन अभी भी सभी प्रमुख घाट डूबे हुए हैं। संगम के दारागंज घाट डूबने से शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर हो रहा है।
- कॉपी लिंक
बरेली में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ मूसलाधार बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना करीब 85 फीसदी तक बताई गई है। अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- कॉपी लिंक
मेरठ में रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। लगभग सभी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बारिश से उमस और गर्मी में लोगों को राहत मिली है।
- कॉपी लिंक
आगरा में रविवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। दिन में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में इस मानसून में अब तक सामान्य से 3 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 33.3 मिमी बारिश हो चुकी है।
- कॉपी लिंक
- लखनऊ में रविवार तड़के से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। दिन बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दिन में बारिश के आसार जताए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
- लखनऊ में 5 सितंबर को बरसात नहीं हुई है। जबकि, 3 सितंबर से 4 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.8 मिलीमीटर बारिश हुई। सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 134 फीसदी अधिक रहा।
- मानसून के दौरान 1 जून से लेकर 4 सितंबर तक कुल 608.9 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 543.9 मिलीमीटर रहा है। यह सामान्य से 12 फीसदी अधिक रहा।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने वरुणा नदी के बढ़े जलस्तर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों से अब तक 17,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।राहत आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस बाढ़ से करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के तहत 17,544 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है, जबकि 4,847 लोग फिलहाल राहत शिविरों (शेल्टर होम) में शरण लिए हुए हैं।
- प्रदेश के जिन 26 जिलों में बाढ़ का असर सबसे ज्यादा है, उनमें अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी शामिल हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- सितंबर 2026 के मासिक मौसम दृष्टिकोण के मुताबिक, इस महीने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का वितरण असमान रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सितंबर की मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके विपरीत दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- दक्षिणी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सितंबर में बारिश के बीच अंतराल भी देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों में तेज बारिश और उसके बाद कुछ दिनों तक अपेक्षाकृत कम बारिश की स्थिति बन सकती है।
- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई। शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- इनमें मुरादाबाद, गाजियाबाद और रामपुर समेत 14 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश में 2 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
- कॉपी लिंक
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनयूपी में रिश्वत ले रहे विधायक, ऑन-कैमरा बेनकाब: भाजपा विधायक ने खुद कैश लिया, सपा विधायक 35% कमीशन पर अड़ी
- यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम बने अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल: डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं, डीके जोशी की जगह लेंगे
- क्या सपा की मदद करेगी कॉकरोच पार्टी: डेढ़ घंटे की मुलाकात पर CJP प्रवक्ता बोले- अखिलेश ने बुलाया; युवाओं के मुद्दों पर करेंगे प्रदर्शन
- ग्राउंड रिपोर्टमुस्लिम धर्मगुरु बोले-100 साल पुरानी मस्जिद के लिए हाईकोर्ट जाएंगे: क्या मस्जिद, मदरसे या मजार ही अवैध; सहारनपुर में 16 घंटे में ढहाई गई मस्जिद
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


