होमक्राइमचित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर: रामघाट के तीनों पुल डूबे, UP-MP का संपर्क टूटा; झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर आवागमन बंद - Chitrakoot News
क्राइम

चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर: रामघाट के तीनों पुल डूबे, UP-MP का संपर्क टूटा; झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर आवागमन बंद - Chitrakoot News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Chitrakoot - Chitrakoot Flood Update | Mandakini River Crosses Danger Mark Drone Photos चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर:रामघाट के तीनों पुल डूबे, UP-MP का संपर्क ट…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 11:31 pm बजे
चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर:  रामघाट के तीनों पुल डूबे, UP-MP का संपर्क टूटा; झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर आवागमन बंद - Chitrakoot News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Chitrakoot

- Chitrakoot Flood Update | Mandakini River Crosses Danger Mark Drone Photos

चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर:रामघाट के तीनों पुल डूबे, UP-MP का संपर्क टूटा; झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर आवागमन बंद

- कॉपी लिंक

चित्रकूट में शनिवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। दोपहर 3 बजे तक नदी खतरे के निशान से करीब 8 मीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी तेजी से आसपास के निचले इलाकों में फैलने लगा है। रामघाट पर चित्रकूट को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले तीनों पुल पानी में डूब गए। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच संपर्क टूट गया है।

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले बने पुल पर भी मंदाकिनी का पानी बह रहा है। ऐसे में चित्रकूट आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई प्रमुख रास्तों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन की टीमें लगातार जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रख रही हैं।

रामघाट की सीढ़ियां और बड़ा हिस्सा डूबा

मंदाकिनी का पानी तेजी से रामघाट और आसपास के इलाकों में फैल रहा है। रामघाट की सीढ़ियां और घाट का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। बाढ़ के कारण धार्मिक गतिविधियों के साथ पर्यटन पर भी असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

ड्रोन कैमरे में दिखी बाढ़ की भयावह तस्वीर

शनिवार को ड्रोन कैमरे से चित्रकूट में बाढ़ के हालात का जायजा लिया गया। हवाई तस्वीरों और वीडियो में मंदाकिनी का पानी घाटों, पुलों और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैलता दिखाई दिया। पानी की तेज धार और जलमग्न पुलों से बाढ़ की गंभीरता साफ नजर आई।

सुबह से ही लोगों को किया गया अलर्ट

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही सुबह से ही नदी किनारे और आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया था। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

2003 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूटने के आसार

मंदाकिनी में आई बाढ़ को अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ों में से एक माना जा रहा है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बार वर्ष 2003 में आई बाढ़ का रिकॉर्ड भी टूटता दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें