होमक्राइमपुलिस का भय दिखाकर करते थे ब्लैकमेल, झांसी में ड्रग तस्कर की पीट-पीटकर हत्या में सिपाही समेत 8 गिरफ्तार
क्राइम

पुलिस का भय दिखाकर करते थे ब्लैकमेल, झांसी में ड्रग तस्कर की पीट-पीटकर हत्या में सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

झांसी पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई ड्रग तस्कर की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में एक कांस्टेबल सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी शामिल हैं। ये लोग पुलिस का…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार18 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
पुलिस का भय दिखाकर करते थे ब्लैकमेल, झांसी में ड्रग तस्कर की पीट-पीटकर हत्या में सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

झांसी पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुई ड्रग तस्कर की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में एक कांस्टेबल सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी शामिल हैं। ये लोग पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते थे।

लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व ड्रग तस्कर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए ब्लैकमेलिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के अलावा एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी भी शामिल हैं जो पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते थे।

ब्लैकमेलिंग की कोशिश में 13 सितम्बर को पिटाई होने से परवेज अली नाम के ड्रग तस्कर की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रेम नगर थाने में तैनात कांस्टेबल आशीष सिंह के अलावा प्रियांश, जय श्रीवास्तव, साहिल मिश्रा, भूपेंद्र वंशकार, यश शिवहरे, अर्शिल खान और शनि नामदेव को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने दी जानकारी एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मृतक परवेज पर जम्मू कश्मीर में ड्रग तस्करी का मुकदमा दर्ज है। ड्रग सप्लाई के लिए वह साहिल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया था। घटना के दिन परवेज साहिल मिश्रा को ड्रग सैंपल दिखाने जा रहा था। जब वह सैंपल लेकर पहुंचा तो तीन गाड़ियों में सवार ग्यारह लोगों ने उसका वीडियो बनाते हुए पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। इस पर झगड़ा हुआ और दो लोगों ने परवेज को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

एक कांस्टेबल भी गिरफ्तार एसएसपी ने बताया कि प्रियांश और साहिल दोस्त हैं। इनके अन्य साथी मिलकर राष्ट्रभक्त संगठन चलाते हैं। कांस्टेबल आशीष इन्हीं अभियुक्तों में से एक के घर में किराए पर रहता है। घटना के पहले सभी लोग रात में मिले थे और घटना के बाद भी मिले थे। जो साक्ष्य मिले हैं, उससे इस बात की पुष्टि होती है कि ये लोग ऐसे लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए पकड़ते थे। इस विवेचना में कांस्टेबल को भी अरेस्ट किया गया है।

लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत

शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें