यूपी: दो पुजारी, पत्नी और बेटे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, 8 घंटे बाद खत्म हुआ आजमगढ़ में बंधक संकट
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपनी पत्नी, दो पुजारियों और अपने ही बेटे की हत्या करने वाले हत्यारे का खूनी अंत हो गया है. करीब 8 घंटे चले…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपनी पत्नी, दो पुजारियों और अपने ही बेटे की हत्या करने वाले हत्यारे का खूनी अंत हो गया है. करीब 8 घंटे चले हाई-वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.
वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 7 घंटे तक लगातार मान-मनौवल करने के बावजूद आरोपी अरविंद सिंह बच्चों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ और सुबह तक इंतजार करने की बात कहता रहा.
पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी जब आरोपी नहीं माना, तो अचानक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आरोपी ने अपने 10 साल के बेटे को गोली मार दी थी. गोली की आवाज सुनते ही पुलिस की टीम ने कोई जोखिम न लेते हुए स्टेन ग्रेनेड और टियर गैस का इस्तेमाल कर घर में फोर्स एंट्री ली.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत
पुलिस को अंदर आता देख सनकी आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और 6 राउंड गोलियां चला दीं. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अरविंद सिंह बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.
Advertisement
चार की हत्या और बच्चों को बंधक बनाने की खौफनाक दास्तान
आरोपी अरविंद सिंह ने पहले तो अपनी पत्नी, घर आए दो पुजारियों और फिर अपने मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया. फिर बंधक बनाए गए बच्चों में आरोपी अपने सबसे छोटे बेटे को हाथ में लिए हुए था. हाथ से बच्चा छूटने पर जब वो घायल हो गया, तो आरोपी ने अपनी बेटी को गनपॉइंट पर ले लिया था.
यह भी पढ़ें: आजमगढ़: घर में पूजा कराने आए 2 पंडितों समेत पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ और बेहतरीन ट्रेनिंग के कारण इस खौफनाक ऑपरेशन में तीनों मासूम बच्चों की जान बचा ली गई. घायल बेटे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बाकी दोनों बच्चे लंबे समय तक बंधक रहने के कारण डिहाइड्रेशन, भूख-प्यास और भारी ट्रॉमा में थे.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


