वाराणसी पुलिस की छापेमारी, 8 गिरफ्तार; स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़
वाराणसी पुलिस की छापेमारी, 8 गिरफ्तार; स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़ सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में यह सब चल रहा है. सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी पुलिस की छापेमारी, 8 गिरफ्तार; स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार का भंडाफोड़
सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में यह सब चल रहा है. सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 20, 2026 at 12:13 PM IST
वाराणसी: पुलिस ने शनिवार देर रात छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वाराणसी पुलिस ने लगभग 3 बजे गेस्ट हाउस में छापेमारी की. इस दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें महिला, पुरुष सहित गेस्ट हाउस संचालक शामिल है.
एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने बताया कि यह सूचना मिल रही थी कि बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में देह व्यापार का कारोबार संचालित हो रहा है. सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में यह सब चल रहा है.
बीते कई दिनों से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. ऐसे में इनपुट के आधार पर वाराणसी सिगरा थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा. वहां भोजनालय की आड़ में और स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया.
एसीपी चेतगंज शुभम जैन ने बताया कि बस सर्विस और भोजनालय की आड़ में गेस्ट हाउस संचालित हो रहा था और इस गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का संचालन हो रहा था. कार्रवाई के दौरान 4 महिलाओं सहित 3 पुरुष और 1 गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया गया है.
इनमें से कुछ महिलाएं विवाहित भी हैं. सभी की डिटेल इकट्ठा की गई है. मौके से अनैतिक सामग्रियों को भी जब्त किया गया है. पूरी कार्रवाई की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है. इस मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.
यह भी पढ़ें: वाराणसी ATS की बड़ी कार्रवाई; 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


