प्रयागराज में साइबर ठगी का नया तरीका, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उड़ाए 8.17 लाख - prayagraj online fraud share trading adani gas bill scams
प्रयागराज में साइबर ठगी का नया तरीका, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उड़ाए 8.17 लाख प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 8.17 लाख और अदाणी गैस बिल अ…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में साइबर ठगी का नया तरीका, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उड़ाए 8.17 लाख
प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 8.17 लाख और अदाणी गैस बिल अपडेट के बहाने 82 ...और पढ़ें
HighLights
- शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 8.17 लाख की ठगी।
- अदाणी गैस बिल अपडेट के बहाने 82 हजार रुपये ठगे।
- प्रयागराज में दो अलग-अलग ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज।
जागरण संवादाता, प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करवाकर और अदाणी गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों को ऑनलाइन ठग लिया। पुष्पम नगर धूमनगंज निवासी शिवांशु का कहना है कि बीते माह कुछ लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया। इसके बाद इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने पर अच्छे लाभ का झूठा वादा किया।
फिर जाल में फंसाकर कई बार में आठ लाख 17 हजार रुपये निवेश करवाया। इसके बाद ऑनलाइन ठगी की गई। इसी तरह अशोक नगर पुष्पकोर्ट निवासी केएन मौर्या से 82 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। केएन मौर्या का कहना है कि बीते माह उनके पास एक नंबर से काल आई।
कालर ने कहा कि अदाणी गैस बिल अपडेट न होने के कारण कनेक्शन आधी रात को काट दिया जाएगा। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 82 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


