यूपी के 78 हजार कोटेदारों का लाभांश बढ़ा: पूरनपुर में 125 रुपए प्रति कुंतल मिलेगा, विधायक ने दिए प्रतिरूप चेक - Puranpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Pilibhit - Puranpur - UP Ration Dealer Commission Hike | Yogi Adityanath Feedback System Launch यूपी के 78 हजार कोटेदारों का लाभांश बढ़ा:पूरनपुर में 125 रुपए प्रति कुंतल मिलेगा, विध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Pilibhit
- Puranpur
- UP Ration Dealer Commission Hike | Yogi Adityanath Feedback System Launch
यूपी के 78 हजार कोटेदारों का लाभांश बढ़ा:पूरनपुर में 125 रुपए प्रति कुंतल मिलेगा, विधायक ने दिए प्रतिरूप चेक
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लिए सोमवार को एक बड़ी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में देखा गया।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का भी शुभारंभ किया।
इस नई प्रणाली का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यप्रणाली में सुधार लाना है।
पूरनपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान और ब्लॉक प्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित कोटेदारों को प्रतिरूप चेक प्रदान किए, जिससे कोटेदारों में खुशी का माहौल देखा गया।
वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
वहीं, फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनेगी। इस मौके पर एसडीएम मयंक गोस्वामी, खंड विकास प्रभारी अधिकारी हेमंत, पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का फोकस चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश पर है

यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले; इन जिलों में हुए बदलाव

यूपी में राशन डीलरों का कमीशन बढ़ा: मुख्यमंत्री योगी ने 90 से 125 रुपये प्रति क्विंटल किया - Nethaur Anku(Dhampur) News


