लखनऊ जोन की महिला टीम बनी विजेता: पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन चैंपियन, 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का बाराबंकी में समापन - Nawabganj News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Barabanki - Nawabganj - UP Police Annual Hockey Tournament | Prayagraj Lucknow Zone Champions लखनऊ जोन की महिला टीम बनी विजेता:पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन चैंपियन, 74वीं यूपी पुलिस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Barabanki
- Nawabganj
- UP Police Annual Hockey Tournament | Prayagraj Lucknow Zone Champions
लखनऊ जोन की महिला टीम बनी विजेता:पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन चैंपियन, 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता का बाराबंकी में समापन
- कॉपी लिंक
बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर 16 सितंबर से चल रही 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस महिला/पुरुष वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को समापन हो गया। लखनऊ जोन की महिला टीम ने खिताब जीता, जबकि पुरुष वर्ग में प्रयागराज जोन चैंपियन बना। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक पीएसी उत्तर प्रदेश लखनऊ आलोक सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी दी और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
समापन समारोह में सेनानायक और सह आयोजन सचिव राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि आलोक सिंह का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जोन (गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, कानपुर व आगरा) और पीएसी के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य जोन की टीमों के खिलाड़ियों व मैनेजरों से मुलाकात की।
महिला वर्ग के फाइनल में लखनऊ जोन और प्रयागराज जोन की टीमें आमने-सामने थीं। लखनऊ जोन की खिलाड़ी शैल कुमारी ने दो शानदार गोल किए, जिससे लखनऊ जोन ने प्रयागराज जोन को 2-0 से हराकर चल वैजयंती ट्रॉफी जीती। प्रयागराज जोन की टीम उपविजेता रही।
पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला भी प्रयागराज जोन और लखनऊ जोन के बीच हुआ। प्रयागराज जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ जोन को 5-1 से हराया। प्रयागराज जोन की ओर से राम विजय यादव ने दो और मो. ताबिश ने एक गोल किया। प्रयागराज जोन को विजेता और लखनऊ जोन को उपविजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने, साथ ही हार-जीत से सीख लेकर अपनी कमियों को सुधारने का संदेश दिया।
समापन के बाद पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने वाहिनी परिसर में गेट नंबर तीन के पास गारद रूम के पास पेड़ भी लगाए। इस मौके पर उप सेनानायक और ओलंपियन समीक्षा यादव, पुलिस उपाधीक्षक ललित उपाध्याय, सहायक सेनानायक मो. रिजवान, शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर अमित कुमार सिंह, स्पोर्ट्स प्रभारी अभिनव मिश्रा समेत वाहिनी और उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जोन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


