होमक्राइमबाराबंकी में 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता शुरू: 10वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर 4 दिन चलेगी, पहले दिन 5 मैच हुए - Nawabganj News
क्राइम

बाराबंकी में 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता शुरू: 10वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर 4 दिन चलेगी, पहले दिन 5 मैच हुए - Nawabganj News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Barabanki - Nawabganj - Barabanki: 74th UP Police Annual Hockey Tournament Inauguration | PAC Ground बाराबंकी में 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता शुरू:10वीं वाहिनी पीएसी म…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
बाराबंकी में 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता शुरू:  10वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर 4 दिन चलेगी, पहले दिन 5 मैच हुए - Nawabganj News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Barabanki

- Nawabganj

- Barabanki: 74th UP Police Annual Hockey Tournament Inauguration | PAC Ground

बाराबंकी में 74वीं यूपी पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता शुरू:10वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर 4 दिन चलेगी, पहले दिन 5 मैच हुए

- कॉपी लिंक

बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी के हॉकी ग्राउंड पर बुधवार को 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक हॉकी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और आयोजन सचिव किरीट राठौड़ ने फीता काटकर किया। किरीट राठौड़ पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अयोध्या अनुभाग हैं।

इससे पहले, सह आयोजन सचिव राकेश कुमार सिंह (सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी) ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जोन (गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, कानपुर और आगरा) और पीएसी के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य जोन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि ने सभी टीमों के मैनेजरों से परिचय लिया और खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले, मेजबान टीम पीएसी मध्य जोन के कप्तान ने खिलाड़ियों को खेल भावना, नियमों और मर्यादाओं का पालन करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के साथ खेल भावना से खेलने को कहा। इसके बाद उन्होंने हॉकी स्टिक से गेंद को गोल पोस्ट में मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पीएसी पूर्वी जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन को 3-0 से हराया। पूर्वी जोन की ओर से अरविंद ने दो और विजय पटेल ने एक गोल किया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी जोन ने मेरठ जोन को 5-3 से हराया। वाराणसी की ओर से मोहम्मद हारिस ने तीन और अमरजीत ने दो गोल किए।

महिला वर्ग में प्रयागराज जोन ने मेरठ जोन को 3-2 से हराया। चौथे मैच में गोरखपुर जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-0 से हराया। पांचवें मुकाबले में प्रयागराज जोन ने आगरा जोन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त दी।

इस दौरान उप सेनानायक ओलंपियन समीक्षा यादव, पुलिस उपाधीक्षक ललित उपाध्याय, सहायक सेनानायक मोहम्मद रिजवान, शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर अमित कुमार सिंह, स्पोर्ट्स प्रभारी अभिनव मिश्रा सहित वाहिनी और उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जोन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें