यूपी में सोलर पैनल लगवाने की मची होड़. अगस्त में 73 हजार से अधिक हुए इंस्टॉलेशन
यूपी में सोलर पैनल लगवाने की मची होड़. अगस्त में 73 हजार से अधिक हुए इंस्टॉलेशन यूपी में सोलर पैनल लगवाने में तेजी से बढ़ी लोगों की दिलचस्पी, अगस्त में 73 हजार से अधिक हुए इंस्टॉलेशन, औसतन 2,378 प्रतिदिन By ETV Bharat Ut…

सौजन्य से:- etvbharat.com
यूपी में सोलर पैनल लगवाने की मची होड़. अगस्त में 73 हजार से अधिक हुए इंस्टॉलेशन
यूपी में सोलर पैनल लगवाने में तेजी से बढ़ी लोगों की दिलचस्पी, अगस्त में 73 हजार से अधिक हुए इंस्टॉलेशन, औसतन 2,378 प्रतिदिन
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 5, 2026 at 10:34 AM IST
|Updated : September 5, 2026 at 10:40 AM IST
लखनऊ: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश तेजी से देश में पहले स्थान की ओर बढ़ रहा है. अगस्त के प्रदर्शन ने प्रदेश की इस बढ़त को और मजबूत किया है.
वर्तमान गति बनी रही तो, ज़ल्द ही उत्तर प्रदेश घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में भारत में पहला स्थान हासिल कर सकता है.
पिछले माह तक उत्तर प्रदेश में 7,92,959 संचयी (Cumulative) सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके हैं.
अगस्त माह में ही प्रदेश में 73,716 इंस्टॉलेशन किए गए. इस दौरान उत्तर प्रदेश की औसत दैनिक इंस्टॉलेशन गति 2,378 प्रतिदिन रही, जो देश के प्रमुख राज्यों में सबसे तेज गति में शामिल है.
नंबर वन की रेस में यूपी
संचयी (Cumulative) इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश 7,92,959 इंस्टॉलेशन में दूसरे स्थान पर है.
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगस्त में उत्तर प्रदेश की औसत दैनिक गति 2,378 इंस्टॉलेशन रही. यानी उत्तर प्रदेश प्रतिदिन औसतन 780 इंस्टॉलेशन अधिक कर रहा है.
अगर यही रफ्तार बनी रहती है, तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के आसपास उत्तर प्रदेश घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश का नंबर-1 राज्य बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगा.
गौर करें तो सोलर पैनल लगाने से बिजली के बिल में बचत होती है.घर की छत पर इसे लगाने से ग्रिड की बिजली पर निर्भरता कम होती है.
इतना ही नहीं ये पर्यावरण के लिए अनुकूल भी है. यह स्वच्छ और हरित ऊर्जा है. कार्बन उत्सर्जन को घटाती है.
इसके साथ ही इसको लगवाने पर सरकारी सब्सिडी देती है. पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफ-टॉप सोलर लगवाने पर सब्सिडी का लाभ मिलता है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


