होमकृषि7145 करोड़ से बनेगा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, उद्यमियों-व्यापारियों को होगा ये फायदा
कृषि

7145 करोड़ से बनेगा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, उद्यमियों-व्यापारियों को होगा ये फायदा

7145 करोड़ से बनेगा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, उद्यमियों-व्यापारियों को होगा ये फायदा अब केवल डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे, 7145.14 करोड़ से होगा निर्माण; 94 गांवों को होगा फायदा. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Pu…

ETV Bharat के अनुसार31 जुलाई 2026 को 08:18 am बजे
7145 करोड़ से बनेगा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, उद्यमियों-व्यापारियों को होगा ये फायदा

सौजन्य से:- ETV Bharat

7145 करोड़ से बनेगा कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, उद्यमियों-व्यापारियों को होगा ये फायदा

अब केवल डेढ़ घंटे में पहुंचेंगे, 7145.14 करोड़ से होगा निर्माण; 94 गांवों को होगा फायदा.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 31, 2026 at 1:15 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे 7145.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा है. जिसका Approval केंद्र सरकार ने इस साल 1 जुलाई को कर दिया है. अब इस एक्सप्रेस वे के बनने से कानपुर से कबरई तक 94 गांवों की सूरत बदल जाएगी.

बता दें इस फोरलेन एक्सप्रेस वे के बन जाने से इन गांवों को सीधे कई शहरों तक कनेक्टिविटी मिल जाएगी. वहीं, गांवों के आसपास इंडस्ट्रीज स्थापना से युवाओं को रोजगार मिल सकेगा. बता दें ये एक्सप्रेस वे करीब 117.700 किमी. लंबा है.

एनएचएआई के निदेशक पंकज यादव ने बताया कि कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के आसपास कानपुर के जहां 49 गांव शामिल हैं, वहीं हमीरपुर से 35 और महोबा के 9 गांवों को सम्मिलित किया गया है.

NHAI के निदेशक ने बताया कि अभी तक जब व्यापारी और उद्यमी कानपुर से कबरई तक आते-जाते थे, तो 4 से 5 घंटों का समय लगता था. उनके पास केवल एनएच-34 का ऑप्शन था, लेकिन अब केवल उन्हें एक्सप्रेस वे से महज 1.5 घंटे का ही समय लगेगा.

वहीं, अब कानपुर से बुंदेलखंड समेत मध्य प्रदेश तक खनिज वस्तुओं का आदान-प्रदान होगा, खनन संपर्क बढ़ेगा. इसके अलावा कृषि उत्पादों की पहुंच आसान हो जाएगी.

NHAI के निदेशक पंकज यादव ने बताया, कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे कानपुर रिंग रोड में मगरासा से शुरू होगा और बांदा-रायबरेली मार्ग पर कबरई में मिलेगा. इस पूरे एक्सप्रेस वे पर हमने 8 इंटरचेंज दिए हैं. ये एक्सप्रेस वे कानपुर को पुखरायां-घाटमपुर-बिंदकी मार्ग, हमीरपुर-कालपी, हमीरपुर-राठ, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को सीधे जोड़ेगा.

इसके लिए हमें रेलवे, सिंचाई समेत अन्य विभागों से क्लियरेंस मिल चुका है. मौजूदा समय में एनएच-34 जोकि टू लेन है, उसके साथ जब एक्सप्रेस वे शुरू होगा तो इस पर यात्रियों के लिए सफर बहुत आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- उद्घाटन के महज 12 दिन में ही धंस गया करोड़ों का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे! सपा नेता मधुसूदन यादव ने शेयर किया वीडियो

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें