होमराजनीतिवेस्ट यूपी में विपक्ष को एक सीट नहीं जीतने देगी बीजेपी, नितिन नवीन ने दिया मिशन 71 का मंत्र
राजनीति

वेस्ट यूपी में विपक्ष को एक सीट नहीं जीतने देगी बीजेपी, नितिन नवीन ने दिया मिशन 71 का मंत्र

वेस्ट यूपी में विपक्ष को एक सीट नहीं जीतने देगी बीजेपी, नितिन नवीन ने दिया मिशन 71 का मंत्र यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए खास रणनीति तैयार की है। मेरठ…

livehindustan.com के अनुसार22 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
वेस्ट यूपी में विपक्ष को एक सीट नहीं जीतने देगी बीजेपी, नितिन नवीन ने दिया मिशन 71 का मंत्र

सौजन्य से:- livehindustan.com

वेस्ट यूपी में विपक्ष को एक सीट नहीं जीतने देगी बीजेपी, नितिन नवीन ने दिया मिशन 71 का मंत्र

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए खास रणनीति तैयार की है। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर पार्टी का विशेष फोकस है।

मेरठ, राकेश प्रियदर्शी: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) को साधने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति तैयार की है। मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों (जिन्हें सांगठनिक रूप से 19 जिलों में बांटा गया है) की 71 विधानसभा सीटों पर पार्टी का विशेष फोकस है। सोमवार को शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का स्पष्ट मंत्र दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मेरठ के सुभारती विवि में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में कहा कि वे ऐसे संतों और वीरों की पवित्र भूमि पर आए हैं, जिन्होंने प्रदेश को आतंक और परिवारवादी राज से बाहर निकाला है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों की डिवाइड एंड रूल पॉलिसी को पहले कांग्रेस ने और बाद में समाजवादी पार्टी ने आगे बढ़ाया। कुछ लोग जो कभी विकास के बजाय नल की टोंटी चुराया करते थे, वे आज जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हर बूथ को मजबूत कीजिए, घर-घर जाइए और संपर्क-संवाद के जरिए 2027 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 71 सीटों पर कमल खिलाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाइए।

जितनी चिढ़ बाबर को राम से थी, उतनी ही इन्हें भी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आक्रामक रुख अपनाते हुए तीखे राजनीतिक बाण चलाए। विपक्ष पर राम विरोध का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जितनी चिढ़ बाबर को राम से थी, उतनी ही चिढ़ आज के विपक्ष को भी राम से है। 500 वर्षों में जो कोई नहीं कर पाया, वह आज हुआ है। उन्हें राम, कृष्ण और भोलेनाथ तीनों का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने विपक्ष की मानसिकता को ‘मंथरा बुद्धि’ बताते हुए कहा कि इन लोगों के लिए राजनीति का मतलब सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना रह गया था। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था और बदलाव पर कहा कि गुंडागर्दी का अंत किया गया है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कट्टा और बंदूक की राजनीति खत्म हो चुकी है। दंगाइयों की कमर तोड़ दी गई है और अब महीने-महीने का कर्फ्यू इतिहास बन चुका है।

यूपी की पहचान बदलने का काम हुआ

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यूपी की पहचान बदलने का 10 साल में काम हुआ। एक समय में उत्तर प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के रूप में बन गई थी, जिसे बदलकर अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और विकास के रूप में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा और कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर कोई रोक नहीं लगा सकता। पश्चिमी यूपी का नागरिक अब सिर उठाकर गर्व से कहता है कि वह ‘यूपी वाला’ है।

काशी का विकास हुआ है, मथुरा-वृंदावन का हो रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा और वृंदावन का भव्य विकास हो रहा है। विदुर कुटी के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। शुक्रताल के लिए तेजी से काम चल रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें