होम›शिक्षा-करियर›पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी 'नवीन' चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति - bjps nitin naveen tours western up for assembly strategy
शिक्षा-करियर

पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी 'नवीन' चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति - bjps nitin naveen tours western up for assembly strategy

पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी 'नवीन' चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे मेरठ और सहारनपुर में चुनावी रणनीति प…

Jagran के अनुसार19 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी 'नवीन' चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति
 - bjps nitin naveen tours western up for assembly strategy

सौजन्य से:- Jagran

पश्चिमी यूपी में भाजपा लगाएगी 'नवीन' चुनावी गियर, 71 विधान सभा सीटों को लेकर बनाएगी रणनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे मेरठ और सहारनपुर में चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।

HighLights

- नितिन नवीन का पश्चिमी यूपी में दो दिवसीय चुनावी दौरा।

- भाजपा की 71 विधानसभा सीटों पर रणनीति बनाने की तैयारी।

- जातीय समीकरणों, जाट-गुर्जर फैक्टर पर विशेष ध्यान।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नए चुनावी मुद्दों की सरसराहट और जयन्त-अखिलेश की जुबानी जंग की गर्माहट के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिनी दौरे पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी हैं। चार और पांच जुलाई को लखनऊ में मंथन के बाद नवीन ने पश्चिम का रुख किया है, जहां की राजनीतिक प्रयोगशाला से निकले मुद्दे प्रदेश की चुनावी दिशा बदलते रहे हैं।

फिलहाल यहां की राजनीति जातीय समीकरणों, खेतीबाड़ी, और जाट-गुर्जर फैक्टर की धुरी पर घूम रही है। नवीन 21 को मेरठ और 22 को सहारनपुर पहुंचकर राजनीतिक धड़कन भापेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेरठ पहुंचेंगे।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं जिला इकाई के साथ बैठक कर अध्यक्ष के कार्यक्रम की रचना की। नवीन पश्चिम के लगभग पांच हजार शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ मेरठ में संवाद करेंगे। युवा सम्मेलन के जरिए छात्रों और युवाओं को रिझाने का प्रयास करेंगे। गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ को शिक्षा का हब माना जाता है।

पूर्व विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों, पूर्व सांसदों एवं पूर्व जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ बैठक कर उनके राजनीतिक अनुभव को चुनावी धरातल देंगे। पश्चिम क्षेत्र में 14 लोकसभा एवं 71 विधान सभा सीटें हैं, जहां भाजपा को पिछले दोनों चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा है। नवीन का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम में सपा ने गुर्जर वोटों पर नजरें गड़ा रखी हैं।

अखिलेश पिछले दिनों सहारनपुर में गुर्जर चेहरा इंद्रसेन चौधरी और रुद्रसेन से उनके आवास पर पहुंचकर मिले। अगले दिन जयन्त ने सहारनपुर का दौरा कर सपा पर तंज कसा। वहीं, भाजपा ने सपा को घेरने के लिए गुर्जर चेहरा नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है।

पार्टी जानती है कि क्षेत्रीय टीम में नए चेहरों की संख्या ज्यादा है, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास संगठन से कहीं ज्यादा चुनावी राजनीति का अनुभव है। ऐसे में चुनावी रणनीति की कमान प्रदेश इकाई को संभालना होगा।

नगीना, सहारनपुर, मेरठ से लेकर संभल, अमरोहा समेत दर्जनभर जिलों में आजाद समाज पार्टी पकड़ बढ़ाने में जुटी है। पश्चिम की उर्वर जमीन पर बसपा एक बार फिर खड़ी होने का प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मुजफ्फरनगर में टिकैत परिवार किसान सम्मेलन कर रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक दल चौकन्ने हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें