हरदोई में जलभराव के बीच निकला जनाजा: लखीमपुर में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, यूपी के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Today Rain Alert IMD Lucknow Varanasi Kanpur Prayagraj Chitrakoot River Flood Chandauli Dam Overflow Barish Photo Video Live Updates LIVEहरदोई में जलभराव के बीच निकला जनाजा:लखीमप…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Today Rain Alert IMD Lucknow Varanasi Kanpur Prayagraj Chitrakoot River Flood Chandauli Dam Overflow Barish Photo Video Live Updates
LIVEहरदोई में जलभराव के बीच निकला जनाजा:लखीमपुर में महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, यूपी के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा की बाढ़ से 111 गांव चपेट में हैं। कई गांव टापू बन गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है।
उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। हरदोई में जलभराव के बीच 65 साल की बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। लखीमपुर में एक महिला को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया।
कन्नौज में मंत्री असीम अरुण बाढ़ में डूबे गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे। जलभराव के कारण उनकी कार गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद मंत्री अफसरों के साथ ट्रैक्टर और नाव से गांव तक पहुंचे। चंदौली में 6 डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। सभी के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। लतीफशाह डैम से पानी झरने की तरह बह रहा है।
मौसम विभाग ने आज 70 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से धूप निकली हुई है।
बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है।
आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए
यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
#WATCH कानपुर(उत्तर प्रदेश): गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, बिठूर के पास गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। pic.twitter.com/tpKQ0umZvn— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
- कॉपी लिंक
वाराणसी में बारिश का दौर थमने के बाद अब उमस भरी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। शहर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे है।
उधर, वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ चुका है, जिससे बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, घाटों पर अब भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। वाराणसी के सभी 84 घाट बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। कई जगह पानी उतरने के बाद सिल्ट और गंदगी की मोटी परत जमा हो गई है।
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में सोमवार सुबह से घने बादल छाए हैं। करीब 15–16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
- कॉपी लिंक
आगरा में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चल रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। अगले 72 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में बाजार से लौट रही महिला को मगरमच्छ नाले में खींच ले गया। देर रात तक गंगा देवी घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों और पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की। महिला के कपड़े, सब्जियों से भरा झोला और कुछ दूरी पर मांस का एक टुकड़ा मिला। हालांकि, महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।
- कॉपी लिंक
उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में नदी का जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शुक्रवार शाम 6 बजे गंगा 113.070 मीटर पर थी, जो शनिवार शाम बढ़कर 113.120 मीटर हो गई। खतरे का निशान 113 मीटर है। यानी गंगा खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
30 से ज्यादा मोहल्ले और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई इलाकों में घरों के आसपास कई फीट पानी भर गया है। लोग नाव के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में 71 नावें लगाई हैं।
- कॉपी लिंक
हरदोई शहर से सटे वैष्णो नगर मोहल्ले की गलियों में एक महीने से ज्यादा समय से बारिश का पानी, कीचड़ और बदबू जमा है। इसी जलभराव के बीच शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी।
- कॉपी लिंक
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते रविवार सुबह 6 डैम से कुल 5,256 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया। इसमें नौगढ़ डैम से 495, चंद्रप्रभा से 396, मुसाखाड़ से 1,634, भैसोड़ा से 75, लतीफशाह डैम से 1,795 और मुजफ्फरपुर डैम से 861 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी के निघासन की झंडी पुलिस चौकी कैंपस में 6 फीट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक, सांप रेट स्नेक प्रजाति का था। इसके रेस्क्यू के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। विशाल पेड़ नदी में समा गया।
- कॉपी लिंक
सोनभद्र के रेणुकूट-पिपरी स्थित रिहंद बांध में पानी की आवक कम होने के बावजूद जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात 871.1 फीट पहुंचने के बाद बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए थे। शनिवार सुबह जलस्तर बढ़कर 871.4 फीट दर्ज किया गया। फिलहाल पानी की निकासी सिर्फ टरबाइनों के जरिए हो रही है और सभी छह टरबाइन चालू हैं। सहायक इंजीनियर प्रसून उत्तम ने बताया कि शनिवार सुबह बांध में करीब 43 एमसीएम पानी आया और लगभग इतनी ही मात्रा टरबाइनों से बाहर निकाली जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर 872 फीट पहुंचने पर ही जरूरत के अनुसार फाटक खोलने का फैसला लिया जाएगा। लगातार बारिश के बाद जलस्तर अधिकतम सीमा के करीब पहुंचने पर पहले सुरक्षा के लिए फाटकों से पानी छोड़ा गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर उन्हें बंद कर दिया गया है। बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
- कॉपी लिंक
- फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में डेढ़ महीने से गंगा की बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है। अब रामगंगा के विकराल रूप लेने से हालात और बिगड़ गए हैं। शनिवार को गंगा का जलस्तर 137.10 मीटर यानी खतरे के निशान पर रहा, जबकि रामगंगा 137.20 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर है। शनिवार सुबह खो, हरेली और रामनगर बैराज से 7,227 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा की बाढ़ से चित्रकूट, सबलपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर, इमादपुर, तीसराम की मड़ैया, नगला माखन, नगला फखरपुर और मंझा की मड़ैया समेत करीब 50 गांव प्रभावित हैं।
- रामगंगा का पानी बढ़ने से अमैयापुर डिप (पुलिया) पर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। कोला, सोता, हरपालपुर, रामनगर, भुवनपुर, कड़क्का, कड़हर, भावन, गुलरिया और अर्जुनपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों में भी रामगंगा का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गंगा और रामगंगा दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से अमृतपुर क्षेत्र में लोगों को दोहरी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
चंदौली के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार की रात को हुई बारिश के चलते विडैम से शनिवार की सुबह पानी छोड़ा गया। इसमें नौगढ़ डैम से 497 क्यूसेक, चंद्रप्रभा डैम से 396 क्यूसेक, मुसाखाड़ डैम से 3268 क्यूसेक और भैसोड़ा डैम से 75 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से किसी प्रकार की कोई नुकसान की संभावना नहीं हैं। ऐतिहात के लिए डैम की तरफ जाने से पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। पुलिस टीम को तैनात किया गया हैं।
- कॉपी लिंक
बदायूं में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कादरचौक क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहराने लगा है। भदरौल में पुल के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है, जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार शाम 6 बजे कछला में गंगा का मीटरगेज 162.56 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 162.40 मीटर है। भदरौल पुल के ऊपर पानी आने से रास्ते पर भी संकट खड़ा हो गया है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- सितंबर 2026 के मासिक मौसम दृष्टिकोण के मुताबिक, इस महीने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का वितरण असमान रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सितंबर की मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इसके विपरीत दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- दक्षिणी और मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश सामान्य के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सितंबर में बारिश के बीच अंतराल भी देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों में तेज बारिश और उसके बाद कुछ दिनों तक अपेक्षाकृत कम बारिश की स्थिति बन सकती है।
- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई। शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- इनमें मुरादाबाद, गाजियाबाद और रामपुर समेत 14 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश में 2 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
- बात खरी हैमंत्री संजय निषाद नहीं चलवा पाए बुलडोजर: BJP नेता ने पहना अखिलेश जैसा गमछा; एक कुर्सी पर बैठ देखीं कई सरकारें
- भास्कर एनालिसिसमायावती के खिलाफ क्या साजिश हो रही?: आकाश के तबीयत पूछने से नाराज; डेढ़ साल पहले शुरू हुई अविश्वास की कहानी
- भास्कर एक्सक्लूसिवअखिलेश की नई रणनीति-75 जिले, 75 घोषणा पत्र: पहली बार ऐसा करेंगे; मुलायम के समय से एक ही मेनिफेस्टो बनता आ रहा
- कार में अगवा कर रेप किया, न्यूड वीडियो बनाए: गाजियाबाद में नर्स बोली- कई दिन अस्पताल में भर्ती रही, पुलिस ने 1.50 लाख देकर कहा- जाओ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


